1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. स्वामी का PM पर पलटवार? कहा, प्रचार उनके पीछे बेतहाशा भागता है

स्वामी का PM पर पलटवार? कहा, प्रचार उनके पीछे बेतहाशा भागता है

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2016 01:01 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 01:01 pm IST

सुब्रमणियम स्वामी ने आज कहा कि वह प्रचार के पीछे नहीं भागते बल्कि प्रचार उनके पीछे बेतहाशा भागता है।

subramaina Swamy- India TV Hindi
subramaina Swamy

नई दिल्ली: BJP के सांसद सुब्रमणियम स्वामी ने आज कहा कि वह प्रचार के पीछे नहीं भागते बल्कि प्रचार उनके पीछे बेतहाशा भागता है और इस संदर्भ में उन्होंने अपने दरवाजे के बाहर खड़े बहुत से मीडियाकर्मियों का हवाला दिया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी की कुछ टिप्पणियों को खारिज करते हुए इसे प्रचार पाने का हथकंडा बताया था।

उन्होंने कहा कि वह PM मोदी के समर्थक हैं और उनके हौसले की दाद देते हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने उन्हें उकसाने के लिए जान बूझकर झूठी खबरें छापने के लिए मीडिया को भी आड़े हाथों लिया।

स्वामी ने ट्वीट किया, नयी समस्या: जब प्रचार लगातार एक राजनीतिग्य के पीछे भागता है। 30 ओबी आपके घर के बाहर हैं। चैनलों और पैपराजी के 200 मिस काल्स। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, प्रेस्टीट्यूट्स हर रोज जानबूझकर झूठी कहानियां बनाते हैं और यह उम्मीद करते हैं कि मैं उनके उकसावे में आकर जवाब दूंगा। हा.. उन्हें ऐसी उम्मीद है।

स्वामी ने कहा, मैंने पहले भी कहा है और फिर कहता हूं- चाहे कितनी भी आफतें टूटें मैं मोदी के साथ हूं। मैं उनके हौसले की दाद देता हूं। कोई विदेशी ताकत उनको झुका नहीं सकती।

राज्यसभा के सदस्य स्वामी RBI के गवर्नर रघुराम राजन पर लगाकर शब्दों के बाण चलाते रहे और इसी झोंक में उन्होंने वित्त मंत्री अरूण जेटली को भी अपने निशाने पर ले लिया, लेकिन उनका यह दॉव भारी पड़ा और पार्टी आलाकमान ने इसपर अपनी नाखुशी जताई और मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से उनके आचरण को खारिज कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत