1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हर महीने के पहले मंगलवार होगा सुंदरकांड का पाठ, केजरीवाल के विधायक ने की घोषणा

हर महीने के पहले मंगलवार होगा सुंदरकांड का पाठ, केजरीवाल के विधायक ने की घोषणा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2020 02:18 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 02:20 pm IST

सौरभ भारद्वाज ने अब घोषणा की है कि उनकी विधानसभा में हर महीने के पहले मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर भगवान हनुमान की पूजा के लिए सुंदर पाठ का आयोजन किया जाएगा

Sundar Kand to be chanted on first Tuesday of every Month...- India TV Hindi
Sundar Kand to be chanted on first Tuesday of every Month in Delhi Greater Kailash

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भगवान हनुमान की पूजा एक राजनीतिक मुद्दा बना था और दिल्ली में चुनाव जीतने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने अब घोषणा की है कि उनकी विधानसभा में हर महीने के पहले मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर भगवान हनुमान की पूजा के लिए सुंदर पाठ का आयोजन किया जाएगा। 

सौरभ भारद्वाज दिल्ली की ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से विधायक चुनकर आए हैं और उन्होंने घोषणा की है जो भी लोग सुंदर कांड पाठ से जुड़ी विस्तरित सूचना चाहते हैं वे उन्हें कॉल कर सकते हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि ग्रेटर कैलाश विधानसभा में हर महीने के पहले मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भगवान हनुमान की पूजा को लेकर राजनीति तेज हो गई थी और भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफाई का ध्यान नहीं रखा और उसके बावजूद पूजा की। अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे को अपने पक्ष में करने में कामयाब हुए और बाद में जब वे विधानसभा चुनाव जीते तो जीत के बाद आशीर्वाद के लिए हनुमान मंदिर भी गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत