1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सनी देओल ने लोकसभा चुनाव में तय सीमा से ज्यादा रकम खर्च की: रिपोर्ट

सनी देओल ने लोकसभा चुनाव में तय सीमा से ज्यादा रकम खर्च की: रिपोर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2019 09:19 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 09:19 pm IST

रिपोर्ट के अनुसार देओल का चुनाव खर्च 78,51,592 रुपये पाया गया, जो लोकसभा चुनाव के लिए तय खर्च सीमा 70 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये अधिक है। अधिकारी ने कहा देओल से चुनाव में पराजित हुए कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने तय खर्च सीमा के भीतर 61,36,058 रुपये खर्च किए।

Sunny Deol's poll expenditure found to be more than Rs 70 lakh limit- India TV Hindi
Sunny Deol's poll expenditure found to be more than Rs 70 lakh limit

चंडीगढ़: पंजाब के गुरदासपुर से सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने लोकसभा चुनाव में 70 लाख रुपये की तय सीमा से ज्यादा रकम खर्च की। यह बात शनिवार को एक निर्वाचन अधिकारी ने कही। अधिकारी ने कहा, "गुरदासपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग को चुनाव खर्च पर अंतिम रिपोर्ट भेजी है।"

Related Stories

रिपोर्ट के अनुसार देओल का चुनाव खर्च 78,51,592 रुपये पाया गया, जो लोकसभा चुनाव के लिए तय खर्च सीमा 70 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये अधिक है। अधिकारी ने कहा देओल से चुनाव में पराजित हुए कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने तय खर्च सीमा के भीतर 61,36,058 रुपये खर्च किए।

अधिकारियों ने कहा कि देओल जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भेजी गई चुनाव खर्च रिपोर्ट को चुनौती दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि देओल अब तक इकलौते उम्मीदवार हैं जिनका चुनाव खर्च तय सीमा से ज्यादा पाया गया है। गुरदासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त ने पिछले महीने देओल को नोटिस भेजकर उनसे चुनाव खर्च पर जवाब मांगा था। देओल ने सुनील जाखड़ को 82,459 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत