1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. निलंबित AAP सांसद धर्मवीर गांधी ने 'पंजाब मंच' बनाया

निलंबित AAP सांसद धर्मवीर गांधी ने 'पंजाब मंच' बनाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2018 08:07 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 08:07 pm IST

पटियाला से सांसद गांधी ने कहा कि इस मंच का मकसद एक मजबूत क्षेत्रीय राजनीतिक संगठन बनाना है...

dharamvira gandhi- India TV Hindi
dharamvira gandhi

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) के निलंबित सांसद धर्मवीर गांधी ने आज पंजाब मंच का गठन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी महीनों में इस मंच को राजनीतिक पार्टी के तौर पर विकसित किया जाएगा और 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

राज्यों के लिए और शक्ति की पैरवी करते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पंजाब के हितों की रक्षा करने में नाकामयाब रहे हैं जबकि‘ आप’ ने राज्य के नेताओं को हाशिए पर डाल दिया है और यह पार्टी भी ‘‘आला-कमान संस्कृति’’ के चंगुल में आ गई है।

पटियाला से सांसद गांधी ने कहा कि इस मंच का मकसद एक मजबूत क्षेत्रीय राजनीतिक संगठन बनाना है। पंजाब में ऐसे संगठन की जरूरत है जो इसके हितों की रक्षा कर सके। हम अगले कुछ हफ्तों और महीनों में राज्य की यात्रा करेंगे और लोगों की राय लेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मंच के राजनीतिक संगठन बनने के बाद मैं आप छोड़ दूंगा। इसके बाद हमारा इरादा अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ने का है।’’ गांधी और अन्य सांसद हरिंद्र सिंह खालसा कोकरीब दो साल पहले अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत