1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गिलानी ने बुलाया अलगाववादी, सिख नेताओं को सेमीनार में

गिलानी ने बुलाया अलगाववादी, सिख नेताओं को सेमीनार में

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 09, 2015 02:18 pm IST,  Updated : Jun 09, 2015 02:21 pm IST

श्रीनगर: सईद अली शाह गिलानी की हुर्रियत कॉंफ़्रेंस एक सेमीनार कर रही है जिसमें सिख गुटों और ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों सहित अलवाववादी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। अलगाववादी संगठन के प्रवक्ता ने बताया

गिलानी ने बुलाया...- India TV Hindi
गिलानी ने बुलाया अलगाववादी, सिख नेताओं को सेमीनार में

श्रीनगर: सईद अली शाह गिलानी की हुर्रियत कॉंफ़्रेंस एक सेमीनार कर रही है जिसमें सिख गुटों और ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों सहित अलवाववादी नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

अलगाववादी संगठन के प्रवक्ता ने बताया " हुर्रियत कॉंफ़्रेंस ने 14 जून को एक सेमीनार का आयोजन किया है जिसमें जिसमें समाज के विभिन्न तबकों से लोगों को बुलाया गया है। सेमीनार में वक्ता 'कैसे सरकारी फासीवाद का सामना करें'," विषय पर अपने विचार रखेंगे।

सेमीनार में अकाली दल नेता सिमरनजीत सिंह मान, दल ख़ालसा के कंवरपाल सिंह, मानवाधिकार एक्टिविस्ट गौतम नवलखा के अलावा अन्य नामी हस्तियों को बुलाया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि सेमीनार में विद्वान, बुद्धिजीवि, लेखक और कश्मीर के आज़ादी समर्थक नेता भी हिस्सा लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत