1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश कुमार पर तेजस्वी का तंज, कहा- नीतीश 'चीफ मिनिस्टर' नहीं, 'चीट मिनिस्टर'

नीतीश कुमार पर तेजस्वी का तंज, कहा- नीतीश 'चीफ मिनिस्टर' नहीं, 'चीट मिनिस्टर'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2017 06:19 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 06:20 pm IST

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'चीट मिनिस्टर' की संज्ञा देते हुए कहा कि आज तक उन्होंने केवल लोगों को ठगने का ही काम किया है।

Tejaswi yadav- India TV Hindi
Tejaswi yadav

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'चीट मिनिस्टर' की संज्ञा देते हुए कहा कि आज तक उन्होंने केवल लोगों को ठगने का ही काम किया है। राजद की राष्ट्रीय परिषद के खुला अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार 'चीफ मिनिस्टर' नहीं, बल्कि 'चीट मिनिस्टर' हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का जीवन संघर्षो से भरा है। वहीं, नीतीश कुमार का जीवन साजिशों से भरा है। नीतीश कुमार ठगी के महारथी हैं।" 

तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर उनके पूरे परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश आज एक गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। भाई-भाई को लड़ाया जा रहा है और तानाशाही की तरह सरकार चलाई जा रही है। तेजस्वी ने कहा, "मुझे और मेरे परिवार को डराया-धमकाया जा रहा है। साजिश पर साजिश रची जा रही है। चाहे कोई मेरा गला काट दे या हाथ काट दे, लेकिन मेरे अंदर लालू प्रसाद का खून है। मैं डरने वाला नहीं हूं। "

उन्होंने कहा, "लालू प्रसाद की लड़ाई को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूती से यह लड़ाई जारी रहेगी।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत