नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सियासत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूबे में सत्ताधारी टीएमसी को एक बड़ा झटका लगा है। टीएंमसी के एक और विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को राजधानी नई दिल्ली में टीएमसी के विधायक बिश्वजीत दास और 12 पार्षदों ने भाजपा ने कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
Related Stories
टीएमसी के इन नेताओं के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता प्रसनजीत घोष भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के नोआपाड़ा के विधायक सुनील सिंह और पार्टी के 15 पार्षदों ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया । सुनील सिंह सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार हैं। अर्जुन लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव उन्होंने बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीता है।