नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सबसे ज्यादा मौजूदा विधानसभा में देखने को मिला है। 2012 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 35 महिलाएं विभिन्न दलों की टिकट पर विधानसभा के लिए निर्वाचित हुईं।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस चुनाव में कुल 583 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। प्रदेश की चार प्रमुख दलों ने 153 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया। इनमें सबसे ज्यादा 40 महिलाओं को बीजेपी ने टिकट दिया जिनमें 6 महिलाओं को सफलता मिली।
समाजवादी पार्टी ने 34 महिलाओं को टिकट दिया जिनमें 18 महिलाएं जीतने में कामयाब रहीं। बीएसपी की 33 उम्मीदवारों में से 3 महिलाएं चुनाव जीतने में सफल रहीं जबकि कांग्रेस ने 28 महिलाओं को टिकट दिया था जिनमें 4 महिलाएं विधानसभा के लिए निर्वाचित हुईं।
2012 से पहले 1985 में 31 महिला विधायक चुनीं गई थीं। 2007 में 23 महिला विधायक निर्वाचित हुई जबकि 2002 में विभिन्न दलों से 26 महिलाएं चुनाव जीतने में कामयाब रहीं।