1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ललितगेट: वरुण गांधी ने नकारे आरोप, मुलाकात को बताया 'संयोग'

ललितगेट: वरुण गांधी ने नकारे आरोप, मुलाकात को बताया 'संयोग'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 01, 2015 03:35 pm IST,  Updated : Jul 01, 2015 03:38 pm IST

नई दिल्ली: पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने एक बार फिर सनसनीखेज खुलासों से भरे ट्वीट कर आज सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद वरुण गांधी को लपेटे में लिया है। गौरतलब है कि ललित ने मंगलवार

वरुण गांधी ने नकारे...- India TV Hindi
वरुण गांधी ने नकारे ललित मोदी के सभी आरोप

नई दिल्ली: पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने एक बार फिर सनसनीखेज खुलासों से भरे ट्वीट कर आज सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद वरुण गांधी को लपेटे में लिया है। गौरतलब है कि ललित ने मंगलवार को ट्वीट्स की झड़ी लेकर कहा था कि कुछ साल पहले वरुण गांधी ने उनसे मुलाकात की थी और सोनिया गांधी की मदद से मामले को सुलझाने का ऑफर रखा था। पर वरुण ने इन आरोपों को निराधार बताया  है। वरुण ने कहा है कि संयोग से उनकी मुलाकात ललित मोदी से हुई थी, मगर उन्होंने किसी तरह की मदद का ऑफर नहीं दिया था।

उन्होंने कहा है कि ललित मोदी अपने ऊपर से ध्यान हटाने के लिए किसी का भी नाम ले रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण गांधी ने कहा कि 3 साल पहले ललित मोदी से उनकी मुलाकात हुई थी और उस वक्त भरतपुर के विधायक जगत सिंह भी उनके साथ थे। वरुण ने कहा कि किसी तरह की डील की बात नहीं हुई थी और यह मुलाकात 'संयोग' से हुई थी।

उनका कहना है कि वरुण गांधी के सोनिया गांधी से इतने अच्छे रिश्ते नहीं है कि वह किसी के लिए उनसे मदद मांगने जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत