1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बजट सत्र से पहले वेंकैया नायडू, सुमित्रा महाजन ने बुलाई अलग-अलग सर्वदलीय बैठकें

बजट सत्र से पहले वेंकैया नायडू, सुमित्रा महाजन ने बुलाई अलग-अलग सर्वदलीय बैठकें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2019 07:23 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 07:23 pm IST

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 31 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले अलग-अलग सर्वदलीय बैठकें बुलाई हैं।

Venkaiah Naidu, Sumitra Mahajan call separate all-party meetings ahead of Budget session- India TV Hindi
Venkaiah Naidu, Sumitra Mahajan call separate all-party meetings ahead of Budget session

नयी दिल्ली: राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 31 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले अलग-अलग सर्वदलीय बैठकें बुलाई हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि महाजन ने 30 जनवरी को ऐसी बैठक बुलाई है, वहीं नायडू ने 31 जनवरी की सुबह उच्च सदन में सभी दलों के नेताओं को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। 

Related Stories

यह बजट सत्र आगामी आम चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा राजग सरकार का अंतिम संसद सत्र होगा।नायडू और महाजन ने इस सत्र में दोनों सदनों में कामकाज सुगमता से चलाने के उद्देश्य से बैठकें बुलाई हैं। 

इन बैठकों के अलावा सरकार भी 30 जनवरी को दोनों सदनों के सभी दलों के नेताओं की ऐसी ही बैठक बुला सकती है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत कर सकते हैं। अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा और सत्र 13 फरवरी तक चलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत