1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘सोनिया की चिड़िया’ बन गए हैं नवजोत सिंह सिद्धू: सांपला

‘सोनिया की चिड़िया’ बन गए हैं नवजोत सिंह सिद्धू: सांपला

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2016 10:01 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 10:01 pm IST

चंडीगढ़: केन्द्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रमुख विजय सांपला ने क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी द्वारा कांग्रेस में शामिल होने के निर्णय को लेकर सिद्धू पर आज निशाना साधते हुए

navjot singh sidhu- India TV Hindi
navjot singh sidhu

चंडीगढ़: केन्द्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रमुख विजय सांपला ने क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी द्वारा कांग्रेस में शामिल होने के निर्णय को लेकर सिद्धू पर आज निशाना साधते हुए कहा कि वह राहुल गांधी की अदालत में झुक गए हैं जिनका कभी वह पप्पू कहकर मजाक उड़ाया करते थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने सिद्धू पर यह आरोप भी लगाया कि भारत को सोने की चिड़िया बनाने में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छोड़कर वह सोनिया की चिड़िया बन बैठे।

कल पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिन्दर सिंह ने घोषणा की थी कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू, पूर्व हॉकी ओलंपिक चैंपियन परगट सिंह के साथ 28 नवंबर को पार्टी में शामिल होंगी।

कांग्रेस सूत्रों ने यह भी कहा था कि सिद्धू आगामी दिनों में पार्टी नेतृत्व से मिल सकते हैं और अपनी पत्नी एवं परगट सिंह के साथ वह भी 28 नवंबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत