1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा ने पश्चिम बंगाल में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने के लिए कमर कसी

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने के लिए कमर कसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2019 07:49 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 07:49 pm IST

भाजपा पश्चिम बंगाल में अपने सदस्यों की संख्या दो गुणाकर उसे एक करोड़ से ऊपर ले जाने का लक्ष्य लेकर चल रही है और वह हाल के लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 में से 18 सीटों पर मिली सफलता के आधार पर वहां अपनी स्थिति और मजबूत करने की जुगत में लगी है।

BJP- India TV Hindi
BJP File Photo

नयी दिल्ली: भाजपा पश्चिम बंगाल में अपने सदस्यों की संख्या दो गुणाकर उसे एक करोड़ से ऊपर ले जाने का लक्ष्य लेकर चल रही है और वह हाल के लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 में से 18 सीटों पर मिली सफलता के आधार पर वहां अपनी स्थिति और मजबूत करने की जुगत में लगी है। पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेताओं की एक बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को कहा कि राज्य में पार्टी के 42 लाख से अधिक सदस्य है और वह सदस्यता अभियान के दौरान उसे बढ़कार एक करोड़ से अधिक करने का प्रयास करेगी। 

भाजपा अपने विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर छह जुलाई से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। घोष ने पीटीआई भाषा को बताया कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में 2.3 करोड़ से अधिक वोट मिले जो राज्य में उसके अबतक के सबसे अधिक वोट हैं, यही वजह है कि उसने एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य बनाया है। पार्टी का सदस्यता अभियान एक महीने तक चलेगा। बाद में उसे बढ़ाया भी जा सकता है। 

भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरी है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 में है। भाजपा नेता विश्वास प्रकट कर रहे हैं कि पार्टी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपदस्थ करने में कामयाब होगी। 2021 में ममता बनर्जी सरकार के दस साल हो जायेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत