1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा चुनाव जीतने के लिए नगद का प्रयोग करती है: ममता बनर्जी

भाजपा चुनाव जीतने के लिए नगद का प्रयोग करती है: ममता बनर्जी

 Reported By: IANS
 Published : Jun 21, 2018 11:25 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 11:25 pm IST

ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए नगद प्रयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का इस तरह का काम जल्द ही उसकी उल्टी गिनती का कारण बनेगा...

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चुनाव जीतने के लिए नगद प्रयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का इस तरह का काम जल्द ही उसकी उल्टी गिनती का कारण बनेगा।

उन्होंने कहा, "हम भाजपा की तरह नहीं हैं जो नोटबंदी के नाम पर लोगों से पैसे लेती हैं और उसके बाद चुनाव जीतने के लिए अनैतिक रूप से लोगों के बीच नगद का वितरण करती है।" बनर्जी ने यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी कोर समिति की बैठक में कहा, "इस तरह का कार्य करने के लिए लोगों ने उन्हें नकारना शुरू कर दिया है। जल्द ही, और ज्यादा लोग उन्हें खारिज करना शुरू करेंगे।"

उन्होंने कहा, "कुछ भाजपा कार्यकर्ता एनकाउंटर करने की धमकी दे रहे हैं। कुछ बंदूक का प्रयोग करने और बम फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। वे हमें समाप्त करने के बारे में भी बात कर रहे हैं। मैं उन्हें उनके सामथ्र्य को दिखाने की चुनौती देती हूं। हमने पंचायत चुनाव के दौरान उनकी क्षमता देखी है।"

बनर्जी ने कहा, "राजनीति में बंदूक के बल पर कुछ भी नहीं पाया जा सकता। भाजपा के नेता बम और बंदूक की बात कर रहे हैं, क्योंकि वे सत्ता में हैं। लेकिन एक बार सत्ता हारने के बाद, ये लोग कहां जाएंगे? लोग इन्हें सत्ता से बाहर फेंकने के लिए तैयार हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत