1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने की तारीख 23 अप्रैल तक बढ़ाई

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने की तारीख 23 अप्रैल तक बढ़ाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2018 11:34 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 11:36 pm IST

पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने अदालत के निर्देश पर आज नई अधिसूचना जारी करते हुए पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने की तारीख बढ़ाकर 23 अप्रैल करने की घोषणा की।

West Bengal panchayat elections: State election commission announces April 23 as extended date for n- India TV Hindi
West Bengal panchayat elections: State election commission announces April 23 as extended date for nominations

कोलकाता: पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने अदालत के निर्देश पर आज नई अधिसूचना जारी करते हुए पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने की तारीख बढ़ाकर 23 अप्रैल करने की घोषणा की। अधिसूचना के मुताबिक उस तारीख को प्राप्त नामांकनों की जांच 25 अप्रैल को की जाएगी और नामांकन 28 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे। 

नामांकन 23 अप्रैल को सुबह 11 से तीन बजे तक भरे जा सकेंगे। हालांकि पंचायत चुनाव की नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

 
कल कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य के चुनाव आयोग को नई अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया था। उसने नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख नहीं बढ़ाने के आयोग के 10 अप्रैल के आदेश को भी रद्द कर दिया था। 

इससे पहले आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया। भाजपा ने बैठक में पार्टी के दो से अधिक सदस्यों को शामिल नहीं होने को लेकर बैठक का बहिष्कार किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत