1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओवैसी का बड़ा हमला, 'किसानों की खुदकुशी पर उपवास क्यों नहीं करते प्रधानमंत्री'

ओवैसी का बड़ा हमला, 'किसानों की खुदकुशी पर उपवास क्यों नहीं करते प्रधानमंत्री'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 07:03 pm IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की खुदकुशी के मुद्दे और अपने झूठे वायदों का पश्चाताप करने के लिए उपवास करेंगे ?

Owaisi hits out pm modi on fast- India TV Hindi
Owaisi hits out pm modi on fast

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की खुदकुशी के मुद्दे और अपने झूठे वायदों का पश्चाताप करने के लिए उपवास करेंगे ? ओवैसी ने कहा,‘‘अगर प्रधानमंत्री संसद के पूरे सत्र के बेकार चले जाने की वजह से उपवास करना चाहते हैं तो मैं माननीय प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जब पिछले चार साल में हजारों किसानों ने खुदकुशी की तब उनकी संवेदना कहां चली गई थी।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी किसानों ने खुदकुशी की है। 

हैदराबाद से लोकसभा सांसद ने सवाल किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री उन किसानों के लिए उपवास करेंगे ? क्या वह उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ उपवास करेंगे ? प्रधानमंत्री अपने झूठे वायदों का पश्चाताप करने के लिए उपवास पर क्यों नहीं बैठते हैं ?’’ यहां संवाददाताओं से ओवैसी ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर में आठ वर्षीय लड़की की बलात्कार के बाद हत्या की घटना पर भाजपा और प्रधानमंत्री का रूख जानना चाहते हैं। 

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार पर पक्षपाती होने का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि राज्य में कानून का शासन नहीं, बल्कि शासन बंदूक के दम और तुष्टिकरण के दम पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग उचित वक्त पर इन सभी ‘कुशासन’ का ‘कड़ा’ जवाब देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत