1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या गोवा में बढ़ेंगी BJP की मुश्किलें?

क्या गोवा में बढ़ेंगी BJP की मुश्किलें?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2020 11:16 am IST,  Updated : Nov 23, 2020 11:16 am IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल पटेल के रविवार को कहा था कि गोवा चुनाव में उनकी पार्टी के कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन को तैयार है। इसके बाद सरदेसाई का यह बयान आया है।

Will opposition unite to increase BJP problems in Goa । क्या गोवा में बढ़ेंगी BJP की मुश्किलें?- India TV Hindi
क्या गोवा में बढ़ेंगी BJP की मुश्किलें? (Representational Image) Image Source : AMIT SHAH/TWITTER

पणजी. गोवा फॉरवर्ड पार्टी’ के प्रमुख विजय सरदेसाई ने कहा कि वह प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ अन्य दलों के गठबंधन को समर्थन करने को तैयार हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल पटेल के रविवार को कहा था कि गोवा चुनाव में उनकी पार्टी के कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन को तैयार है। इसके बाद सरदेसाई का यह बयान आया है।

गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में पटेल की पार्टी का एक सदस्य हैं। उन्होंने दावा किया है कि कई पार्टियों के नेता पिछले कुछ सप्ताह से उनसे सम्पर्क में हैं। इसके बाद सरदेसाई ने ट्वीट किया, " प्रफुल पटेल की बात में सच यह है कि 2017 में भी मैंने आखिरी क्षण तक भाजपा के खिलाफ एक गठबंधन बनाने की कोशिश की थी।"

जीएफपी के नेता ने कहा, "2022 में भी यही सत्य रहेगा, मैं इस सरकार के खिलाफ फिर इसे करने को तैयार हूं।" गोवा 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17, भाजपा ने 13, एमजीपी ने तीन, राकांपा ने एक और निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम तीन सीट रहीं थी। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत