1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरविंद केजरीवाल ने बिजली के बिलों में फिक्सड चार्जेस से राहत का आश्वासन दिया

अरविंद केजरीवाल ने बिजली के बिलों में फिक्सड चार्जेस से राहत का आश्वासन दिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2018 06:54 am IST,  Updated : Sep 03, 2018 06:54 am IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव से पूर्व रविवार को मतदाताओं के बीच पहुंचे और उन्होंने हाल ही में बिजली के बिलों में फिक्सड चार्जेस में हुई बढोतरी से उन्हें राहत का आश्वासन दिया।

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव से पूर्व रविवार को मतदाताओं के बीच पहुंचे और उन्होंने हाल ही में बिजली के बिलों में फिक्सड चार्जेस में हुई बढोतरी से उन्हें राहत का आश्वासन दिया। (अब कोलकाता पुलिस ने कहा- 'प्लास्टिक बैग्स में केवल मेडिकल कचरा, नवजात बच्चों के कंकाल नहीं' )

यहां एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी के राज में बिजली की दरें सबसे कम हैं वहीं अन्य राज्य सरकारों ने बिजली के दाम बढ़ाएं हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं आज आपको आश्वासन देता हूं कि हम आपको फिक्सड चार्जेस से राहत दिलाएंगे जिन्हें हाल ही में बढाया गया है। मैं उस पर काम कर रहा हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत