1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुजफ्फरनगर दंगों में मेरे ऊपर लगे आरोप गलत: संगीत सोम

मुजफ्फरनगर दंगों में मेरे ऊपर लगे आरोप गलत: संगीत सोम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2016 06:06 pm IST,  Updated : Sep 17, 2016 06:06 pm IST

इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों में उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं, इसी वजह से सरकार अभी तक चार्जशीट दाखिल करने में नाकाम रही है।

Sangeet som- India TV Hindi
Sangeet som

लखनऊ: इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों में उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं, इसी वजह से सरकार अभी तक चार्जशीट दाखिल करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा-"मेरे ऊपर भड़काऊ भाषण का आरोप है लेकिन भाषण का टेप अभी तक सबूत के तौर पर उपलब्ध नहीं है। जिस भाषण का आरोप मुझपर लगाया जा रहा है वह भाषण हुआ ही नहीं।"

इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में जब संगीत सोम से जब यह सवाल किया गया कि उन्होंने यह बयान दिया है कि यूपी का चुनाव भारत और पाकिस्तान की लड़ाई की तरह है। अगर बीजेपी की हार हुई तो समझो कि पाकिस्तान की जीत होगी। संगीत सोम ने कहा कि यह बयान किस आदमी के लिए दिया गया है और क्यों कहा गया है यह भी बताना चाहिए। संगीत सोम का कहना है कि उनके बयान को सही अर्थों में नहीं लिया गया। बीजेपी सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी बांटने की राजनीति नहीं की। मुजफ्फरनगर दंगों में समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस के नेताओं पर भी आरोप लगे लेकिन मैं अकेला शख्स हूं जिसके खिलाफ चार्जशीट नहीं दाखिल की गई क्योंकि आरोप राजनीतिक षडयंत्र के तहत लगाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत