1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. येचुरी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर बातचीत के लिए की सोनिया से मुलाकात

येचुरी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर बातचीत के लिए की सोनिया से मुलाकात

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2017 02:45 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 02:45 pm IST

माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने समान राय रखने वाली विपक्षी पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

Yechury-Sonia- India TV Hindi
Yechury-Sonia

नयी दिल्ली: माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी :माकपा: के महासचिव सीताराम येचुरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने समान राय रखने वाली विपक्षी पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करने की संभावनाओं पर चर्चा की। येचुरी ने सोनिया से कल यहां उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। (ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं )

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक सोनिया और बिहार के मुख्यमंत्री एंव जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से इसी मुद्दे पर बातचीत के बाद हुई है। वाम दल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि येचुरी और गांधी ने ऐसा उम्मीदवार खड़ा करने की संभावना पर चर्चा की जो कि सभी धर्मनिरपेक्ष विपक्षी पार्टियों को मंजूर हो। सोनिया ने इस संबंध में माकपा नेता के सुझाव पर सकारात्मक जवाब दिया। माकपा ने इस मुद्दे पर राकंपा प्रमुख शरद पवार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी अनौपचारिक चर्चा की है।

उन्होंने बताया,विपक्षी पार्टियां जल्द ही मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा कर सकती हैं। क्या राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को विपक्षी पार्टियां अपने उम्मीदवार के तौर पर खड़ा कर सकतीं है इस प्रश्न के उत्तर में सूत्र ने कहा वह हो सकते हैं, अगर सभी पार्टियां राजी हों तो :प्रस्ताव पर:। लेकिन बात यह है कि क्या मुखर्जी राष्ट्रपति के तौर पर अपना कार्यकाल जारी रखना चाहेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रपति का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। उन्होंने जुलाई 2012 में पदभार संभाला था।

ये भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत