1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. योगी आदित्यनाथ ने कहा, उप्र का कोई कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा

योगी आदित्यनाथ ने कहा, उप्र का कोई कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2018 03:02 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 03:02 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि वर्तमान सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर क्षेत्रीय असुंतलन के आरोपों को दूर करते हुए पांच महीने के भीतर ही 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की है।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि वर्तमान सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर क्षेत्रीय असुंतलन के आरोपों को दूर करते हुए पांच महीने के भीतर ही 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की है। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने जितना निवेश पांच वषरें में किया उतना वर्तमान सरकार ने एक वर्ष में करके दिखा दिया है। (लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है दिल्ली में यमुना नदी )

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे चरण के दौरान उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए योगी ने ये बातें कही। योगी ने कहा, "पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश में किसी एक खास क्षेत्र में ही विकास करने की बातें होती रही हैं, लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा प्रयास किया है कि उत्तर प्रदेश का कोई कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा। हमने विकास के क्षेत्रीय असंतुलन को दूर का प्रयास किया है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर रहा है। इसमें से 51 प्रतिशत काम पश्चिमांचल में, 27 प्रतिशत मध्यांचल में और 22 फीसदी काम पूर्वांचल क्षेत्र में होने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान हुए विकास कार्यो पर नजर डालें तो समाजवादी पार्टी के शासनकाल में पांच वर्षो के दौरान 50 हजार करोड़ का निवेश हुआ। वहीं, उससे पहले बहुजन समाज पार्टी के शासन के दौरान 57 हजार करोड़ रुपये का निवेश पांच वषरें के दौरान हुआ था लेकिन भाजपा की सरकार ने एक वर्ष के भीतर ही 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने का काम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत