1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीट पर AAP का कब्जा, निर्विरोध चुने गए संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन डी गुप्ता

दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीट पर AAP का कब्जा, निर्विरोध चुने गए संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन डी गुप्ता

 Reported By: Bhasker Mishra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 12, 2024 01:00 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 03:00 pm IST

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन डी गुप्ता राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। स्वाति मालीवाल को पार्टी ने सुशील कुमार गुप्ता की जगह राज्यसभा भेजा है।

AAP के राज्यसभा सांसद।- India TV Hindi
AAP के राज्यसभा सांसद। Image Source : PTI

दिल्ली के खाते की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। जैसा माना जा रहा था वैसा ही हुआ और केंद्रशासित प्रदेश की सभी राज्यसभा सीटों पर AAP की आसान जीत हुई है। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, स्वाति मालिवाल और एन डी गुप्ता राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं।  

सभी ने वापस लिया था नामांकन

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की तान राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए कई अन्य लोगों ने भी नामांकन भरा था। हालांकि, गुरुवार को नामांकन भरने वाले सभी अन्य लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता को राज्यसभा के लिए निर्विरोध तरीके से चुन लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, आज 2 बजे के करीब तीनों नेताओं को उनका सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

स्वाति मालीवाल नई सदस्य

आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को राज्यसभा के लिए रि-नॉमिनेट किया है। वहीं, नारायण दास गुप्ता का भी नाम रि-नॉमिनेट किया गया है। सांसद सुशील कुमार गुप्ता की जगह AAP ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था। सुशील कुमार गुप्ता को फिलहाल पार्टी ने हरियाणा का अध्यक्ष बनाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने उन्हें राज्य में होने वाले चुनाव पर फोकस करने को कहा है। 

पहले से तय थी जीत

दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी के पास 62 और बीजेपी के आठ सीटों पर विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव में जनता वोट नहीं करती है, बल्कि विधायक करते हैं। ऐसे में जीत के लिए विधायकों की संख्या अहम हो जाती है। इसलिए पहले से ही माना जा रहा था कि आप के तीनों उम्मीदवार आसानी से राज्यसभा पहुंच जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- 15 जनवरी से शुरू होगा 'शुक्रिया मोदी भाईजान' अभियान, जानें क्या होगा खास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत