1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आंध्र प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव शुरू, प्रदेश अध्यक्ष रूद्र राजू ने दिया इस्तीफा; YS शर्मिला को दी जा सकती है जिम्मेदारी

आंध्र प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव शुरू, प्रदेश अध्यक्ष रूद्र राजू ने दिया इस्तीफा; YS शर्मिला को दी जा सकती है जिम्मेदारी

 Reported By: Surekha Abburi Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jan 15, 2024 05:08 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 05:12 pm IST

राजू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। बता दें कि वाई.एस. शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा जा रहा था कि पार्टी उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र राजू का इस्तीफा- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र राजू का इस्तीफा Image Source : INDIA TV

हैदराबाद: लोकसभा चुनाव के साथ इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में बदलाव शुरू हो गए हैं। इन्हीं बदलाव के क्रम में गिडुगु रूद्र राजू ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वाई.एस. शर्मिला की इस पद पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राजू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। बता दें कि वाई.एस. शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा जा रहा था कि पार्टी उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

4 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हुई थीं शर्मिला 

बता दें कि शर्मीला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद ही रूद्र राजू ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया था और उनके लिए पद छोड़ने की पेशकश की थी। गर्तलब है कि शर्मिला आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं। शर्मिला ने 4 जनवरी को वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) का कांग्रेस में विलय कर दिया था। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई राजशेखर रेड्डी की बेटी शर्मिला मल्लिकार्जुन खड़गे और शीर्ष नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं थी।

चुनाव में कांग्रेस को दिया था समर्थन

वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाई एस शर्मिला ने हाल ही में हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। उन्होंने चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कथित भ्रष्ट और जनविरोधी शासन को समाप्त करने के लिए कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत