1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 16, 2023 06:59 am IST,  Updated : Aug 16, 2023 07:22 am IST

प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

अरविंद केजरीवाल, सीएम दिल्ली- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल, सीएम दिल्ली Image Source : फाइल

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा-'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।'  अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था। 

विपक्षी गठबंधन तैयार करने में अहम भूमिका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिनती पीएम मोदी के कटु आलोचकों में होती है। दिल्ली को स्वतंत्र राज्य घोषित करने की मांग वे लंबे अर्से से कर रहे हैं। हाल में केंद्र द्वारा लाए गए दिल्ली सर्विस बिल की भी उन्होंने जमकर आलोचना की। 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन को तैयार करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। 

केजरीवाल ने 1985 में आईआईटी खड़गपुर में दाखिला लिया था। 1989 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद उन्होंने जमशेदपुर में टाटा ग्रुप में बतौर इंजीनियर नौकरी भी की। 1992 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की और भारतीय राजस्व सेवा में एक अधिकारी के तौर पर काम शुरू किया। 2006 में उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी।

अन्ना आंदोलन से सुर्खियों में आए केजरीवाल

2011 में अन्ना आंदोलन से सुर्खियों में आए केजरीवाल 2013 में चुनाव जीतने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। हालांकि उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा और उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। 2015 के चुनाव में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। 2020 में भी दिल्ली की जनता ने एक बार फिर उनकी पार्टी को बंपर जीत दिलाई। पिछले 8 साल से वे दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत