1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असम, केरल और पुदुचेरी में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत

असम, केरल और पुदुचेरी में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत

 Published : Apr 07, 2026 08:46 am IST,  Updated : Apr 07, 2026 09:35 am IST

असम, केरल और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए सभी पार्टियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी ने NDA के उम्मीदवारों के समर्थन में कई रैलियां और रोड शो किए।

गृह मंत्री अमित शाह ने...- India TV Hindi
गृह मंत्री अमित शाह ने केरल में चुनाव प्रचार किया। Image Source : PTI

असम, केरल और पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम समाप्त हो जाएगा। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुदुचेरी की 30 सीटों के लिए वोटिंग गुरुवार को एक ही चरण में होगी। केरल में 1.32 करोड़ पुरुषों, 1.39 करोड़ महिलाओं और 273 तृतीय लिंग सहित कुल 2.71 करोड़ मतदाता तथा 2.42 लाख से अधिक प्रवासी मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। यह चुनाव 140 सीट के लिए मैदान में उतरे 890 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेगा।

केरल में दिग्गजों का जोरदार प्रचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में NDA के उम्मीदवारों के समर्थन में कई रैलियां और रोड शो किए। राज्य की राजनीति पर लंबे समय से कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) और माकपा नीत एलडीएफ का दबदबा रहा है। इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए उलटी गिनती शुरू होने के बीच गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं और कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को राज्य में प्रचार किया। सत्तारूढ़ एलडीएफ के प्रचार अभियान का नेतृत्व माकपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने किया।  

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में आज नामांकन पत्रों की जांच

वहीं, आज तमिलनाडु में एक चरण के मतदान और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोनों राज्यों में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया कल खत्म हो गई, जबकि उम्मीदवार गुरुवार तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग 23 अप्रैल को होगी। पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को 142 सीटों पर कराई जाएगी। चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए मतगणना 4 मई को होगी।

यह भी पढ़ें-

India TV Exclusive: ‘100 सीटें जीतेंगे’, असम के EX CM सर्बानंद सोनोवाल का बड़ा दावा, कांग्रेस पर तीखा हमला

केरल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? यहां देखें MATRIZE का ओपिनियन पोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत