1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. NDA की लैंडस्लाइड विक्ट्री! बिहार में प्रचंड जीत के बाद अमित शाह का पहला बयान, जानें क्या कहा

NDA की लैंडस्लाइड विक्ट्री! बिहार में प्रचंड जीत के बाद अमित शाह का पहला बयान, जानें क्या कहा

 Published : Nov 14, 2025 04:57 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 05:52 pm IST

बिहार में मोदी लहर साफ दिखाई दे रही है। इस चुनाव में NDA का जंगलराज का मुद्दा चला तो राहुल और तेजस्वी का वोट चोर का मुद्दा फेल हो गया। बिहार में प्रचंड जीत पर अमित शाह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

amit shah- India TV Hindi
अमित शाह Image Source : PTI

बिहार चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि RJD को सबसे बड़ी हार मिली है। RJD 25 सीटों पर सिमटी हुई दिख रही है और कांग्रेस तो आठवें नंबर की पार्टी बन गई है। बिहार में जिस प्रशांत किशोर को एक्स फैक्टर माना जा रहा था उनकी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है... बिहार में मोदी लहर साफ दिखाई दे रही है। NDA की प्रचंड जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ये'विकसित बिहार' में विश्वास रखने वालों की जीत है। ये पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस है।

'विकसित बिहार' में विश्वास रखने वालों की जीत- शाह

शाह ने कहा कि ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन। बिहारवासियों द्वारा NDA को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है।

आगे उन्होंने कहा, बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।

यह भी पढ़ें-

Bihar Election Result 2025 LIVE: 'कमल' और 'तीर' की आंधी में 'लालटेन' की लौ बुझी! रुझानों में एनडीए को बंपर बहुमत

'जंगलराज वालों को लूटने का मौका नहीं मिला'

गृह मंत्री ने इसके बाद कहा कि यह ‘विकसित बिहार’ में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ ‘Politics of performance’ के आधार पर जनादेश देती है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार व NDA के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। साथ ही, अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं। मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूं कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने NDA को यह जनादेश दिया है, मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें-

बिहार में कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर सिमटी! शशि थरूर का आया चौंकाने वाला बयान, अपनी पार्टी की क्या नसीहत दी?

बिहार में भाजपा का नया ब्लू प्रिंट:भगवा की धूम ने BJP को बनाया सीनियर पार्टनर; भविष्य में बदल सकता है NDA का स्वरूप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत