1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर सिमटी! शशि थरूर का आया चौंकाने वाला बयान, हार के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?

बिहार में कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर सिमटी! शशि थरूर का आया चौंकाने वाला बयान, हार के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?

 Published : Nov 14, 2025 04:27 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 05:54 pm IST

बिहार चुनाव नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि RJD को सबसे बड़ी हार मिली है RJD 25 सीटों पर सिमटी हुई दिख रही है। वहीं, बड़ी बात ये है कि बिहार में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आठवें नंबर की पार्टी बन गई है।

shashi tharoor- India TV Hindi
कांग्रेस नेता शशि थरूर। Image Source : PTI

बिहार में NDA की लैंडस्लाइड विक्ट्री हुई है, पूरा बिहार भगवामय हो गया है। NDA की आंधी में महागठबंधन उड़ गया है। रुझानों में NDA को 200 से ज्यादा सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। बिहार में पहली बार बिहार में किसी गठबंधन को इतनी ज्यादा सीटें मिली हैं। बड़ी बात ये है कि बिहार में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस 8वें नंबर की पार्टी बन गई है। बिहार में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर आगे है और वो है- किशनगंज सीट। चुनाव नतीजों पर बात करते हुए कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि उन्हें बिहार चुनाव में प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अपनी हार के कारणों की जांच करेगी।

हार के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद पत्रकारों से बातचीत में थरूर ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह इस हार के कारणों का विस्तार से अध्ययन करे। उन्होंने कहा, ‘‘याद रखें हम गठबंधन में वरिष्ठ सहयोगी नहीं थे और राजद को भी अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा।’’ उनके अनुसार, बिहार जैसे जनादेश में पार्टी के समग्र प्रदर्शन की जांच करना महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें-

Bihar Election Result 2025 LIVE: 'कमल' और 'तीर' की आंधी में 'लालटेन' की लौ बुझी! रुझानों में एनडीए को बंपर बहुमत

अपनी पार्टी को क्या नसीहत दी?

थरूर ने कहा कि चुनाव कई कारकों पर निर्भर करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है जनता का मूड भी मायने रखता है। संगठन की ताकत और कमजोरियों पर सवाल हैं। संदेश देने का सवाल है। इन मुद्दों पर गौर करना होगा।’’ थरूर ने कहा कि नतीजों का गहन विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं वहां नहीं था और मुझे बिहार में प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। इसलिए मैं अपने निजी अनुभव से ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। जो लोग वहां थे, वे निश्चित रूप से नतीजों का अध्ययन करेंगे।’’

कांग्रेस के सीनियर नेता ने की थरूर की आलोचना

इस बीच, कांग्रेस के सीनियर नेता एम एम हसन ने पार्टी में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ अपने हालिया लेख के लिए थरूर की तीखी आलोचना की। एक अन्य कार्यक्रम में हसन ने कहा कि सांसद नेहरू परिवार के समर्थन से राजनीति में आए और उन्हीं की बदौलत उन्हें सारे पद और प्रसिद्धि मिली। अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान ‘प्रोजेक्ट सिंडिकेट’ के लिए हाल में लिखे एक लेख में, तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा था कि राजनीतिक परिदृश्य में वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘गंभीर खतरा’ है।  

यह भी पढ़ें-

कौन हैं सतीश यादव? जो राघोपुर में लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

बिहार की 6 सीटें, जहां बीजेपी उम्मीदवार पीछे, जानें किसे टिकट मिला था, कौन जीत के करीब?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत