1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार: इंडिया गठबंधन में भी सीट बंटवारा हो गया तय, लेकिन कई सीटों पर अभी भी फंसी है बात

बिहार: इंडिया गठबंधन में भी सीट बंटवारा हो गया तय, लेकिन कई सीटों पर अभी भी फंसी है बात

 Reported By: Nitish Chandra, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 18, 2024 08:23 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 08:23 pm IST

एनडीए के बाद अब बिहार में इंडिया गठबंधन की सीटों का भी बंटवारा भी लगभग तय हो गया है। कुछ लोकसभा सीटों को छोड़कर सहयोगी दलों के बीच बात बनती हुई दिख रही है।

Bihar News- India TV Hindi
बिहार: इंडिया गठबंधन में भी सीट बंटवारा हो गया तय Image Source : FILE

पटना: बिहार में एनडीए के दलों में सीट बंटवारा हो गया है। वहीं अब सकी नजरें इंडिया गठबंधन पर टिकी हुई हैं। अभी तक इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारा तय नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के अनुसार, इस गठबंधन में आरजेडी सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ सकती है। बताया जा रहा है कि 40 सीटों में से आरजेडी 25 से 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

कांग्रेस पार्टी के हिस्से में 7 से 8 सीटें आ सकती हैं

वहीं कांग्रेस पार्टी के हिस्से में 7 से 8 सीटें आ सकती हैं। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के हिस्से में 3, सीपीआई के हिस्से में 1 सीट जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, आरजेडी दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सिवान, महाराजगंज, सारण, वैशाली, उजियारपुर, पाटलीपुत्र, बक्सर, खगड़िया, जहानाबाद, गया, जमुई, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, भागलपुर, बांका, हाजीपुर या गोपालगंज में से कोई और पूर्वी चंपारण या नवादा में से कोई एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। 

बेगुसराय सीट पर अपना उम्मीदवार उतार सकती है सीपीआई

वहीं कांग्रेस के हिस्से में किशनगंज, सासाराम, औरंगाबाद, वाल्मीकि नगर, समस्तीपुर, मुज्जफरपुर, पटना साहिब, पूर्वी चंपारण और नवादा में से कोई एक सीट जा सकती है। इसके अलावा माले के हिस्से में आरा, काराकाट, सीवान या कटिहार सीट जाने की संभावना है। इसके साथ ही सीपीआई को बेगुसराय सीट दी जा सकती है। हालांकि पार्टी मधुबनी पर भी अपना दावा जता रही है। इसके साथ ही कटिहार सीट पर माले-कांग्रेस-राजद तीनों दलों का दावा है।

एनडीए में भी हुआ सीट बंटवारा

वहीं इससे पहले बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दलों के बीच सीट बंटवारा तय हो गया है। सीटों का ऐलान आज दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ। बिहार के एनडीए गठबंधन में इस बार भारतीय जनता पार्टी, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, जनता दल (यू), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी दल शामिल हैं। 40 सीटों का बंटवारा इन्हीं पांच दलों के बीच में हुआ है। 40 सीटों में से 17 सीटों पर बीजेपी, जेडीयू 16, चिराग पासवान की पार्टी 5 सीटों पर, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत