1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में एक साथ चुनाव लड़ेगी भाजपा और जेडीएस? इतनी सीटें देने को तैयार हैं गृहमंत्री शाह

कर्नाटक में एक साथ चुनाव लड़ेगी भाजपा और जेडीएस? इतनी सीटें देने को तैयार हैं गृहमंत्री शाह

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 08, 2023 02:42 pm IST,  Updated : Sep 08, 2023 02:59 pm IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। तो वहीं, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए नई तरकीब निकाल ली है।

hd devegawda and amit shah - India TV Hindi
एचडी देवगौड़ा व गृहमंत्री अमित शाह। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक ओर कांग्रेस ने I.N.D.I.A अलायंस बनाया है तो वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने भी अपने लिए नए साथियों की तलाश शुरू कर दी है। इसी क्रम में खबर आई है कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी और एचडी देवगौड़ा की जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। भाजपा नेता और राज्य के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने खुद इस बात का खुलासा किया है।   

इतनी सीटें दे सकती है भाजपा

भाजपा संसदीय दल के नेता बीएस येदियुरप्पा ने बताया है कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) के साथ तालमेल करेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जेडीएस को 4 लोकसभा सीटें देने को तैयार हैं। यह फैसला भाजपा के साथ चुनावी समझौते के तहत किया गया है। 

25 से 26 सीट जीतने का दावा
भाजपा नेता येदियुरप्पा ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि भाजपा और जेडीएस जल्द ही तालमेल बैठा लेगी। गृहमंत्री शाह ने उन्हें 4 सीट देने की बात कही है। उन्होंने पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पीएम मोदी से मिलने और 4 सीटें फाइनल करने की बात कही। येदियुरप्पा ने कहा कि इस गठबंधन से उन्हें और ताकत मिलेगी। दोनों दल राज्य की 25 से 26 लोकसभा सीटें जीतेंगे। हालांकि, कुछ ही दिनों पहले जेडीएस के अध्यक्ष एच डी देवगौड़ा ने कहा था कि उनकी पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

पिछली बार के परिणाम
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कर्नाटक की 28 में से 25 लोकसभा सीटें जीती थीं। कांग्रेस व जेडीएस को 1-1 सीट ही मिली थी। वहीं, एक सीट पर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली थी। हालांकि, इस साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की थी। इस कारण पार्टी के हौसले बुलंद हैं। 

ये भी पढ़ें- 'भारत मंडपम' में दिखेगा हड़प्पा से ले​कर आज का भारत, विदेशी मेहमानों का स्वागत करेंगे डांसिंग गर्ल से लेकर AI एंकर

ये भी पढ़ें- G20 Summit: अमेरिका से लेकर फ्रांस तक, पीएम मोदी इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों संग करेंगे 15 से ज्यादा द्विपक्षीय बैठकें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत