1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवाः नए मुख्यमंत्री का फैसला करने के लिए पणजी में BJP की बैठक शुरू, प्रमोद सावंत को दोबारा मिल सकती है कमान

गोवाः नए मुख्यमंत्री का फैसला करने के लिए पणजी में BJP की बैठक शुरू, प्रमोद सावंत को दोबारा मिल सकती है कमान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2022 06:20 pm IST,  Updated : Mar 21, 2022 06:28 pm IST

भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में 20 सीटें जीती हैं जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से केवल एक सीट कम है। भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है।

भाजपा नेता एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत- India TV Hindi
भाजपा नेता एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत Image Source : PTI ( FILE PHOTO)

Highlights

  • भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में 20 सीटें जीती हैं
  • जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से केवल एक सीट कम है
  • भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है

पणजी: गोवा का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार शाम को पणजी में शुरू हुई। यह बैठक हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के 20 सीटें जीतकर सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने के 11 दिन बाद हो रही है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी के लिए आज दोपहर यहां पहुंचे। भाजपा विधायक दल के नेता इस तटीय राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक राज्य की राजधानी पणजी स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में भाग ले रहे हैं।

भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में 20 सीटें जीती हैं जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से केवल एक सीट कम है। भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। इससे भाजपा नयी विधानसभा में संख्या के लिहाज से आरामदायक स्थिति में है। अगला मुख्यमंत्री चुनने के बाद, भाजपा नेता और विधायक नयी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन में राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मिलने वाले हैं। भाजपा नेता एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शीर्ष पद पर बने रहने की संभावना जतायी जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत