1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग, स्पीकर ओम बिरला को मिला पत्र

राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग, स्पीकर ओम बिरला को मिला पत्र

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 25, 2024 06:25 am IST,  Updated : Sep 25, 2024 12:41 pm IST

चित्तौड़गढ़ से सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया है।

राहुल गांधी के खिलाफ स्पीकर ओम बिरला को पत्र।- India TV Hindi
राहुल गांधी के खिलाफ स्पीकर ओम बिरला को पत्र। Image Source : PTI

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पत्र लिखा है। इस पत्र में सीपी जोशी ने राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया है। सांसद सीपी जोशी ने राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयानों को अपनी मांग का आधार बनाया है। आइए जानते हैं कि सांसद ने और क्या कुछ कहा है।

क्या बोले सीपी जोशी?

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे गए पत्र में भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा है कि विदेश की धरती पर राहुल गांधी के बयान किसी भी तरह से एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के तौर पर सही नहीं हैं। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों से देश की आंतरिक स्थिरता और सीमाओं की सुरक्षा के अलावा अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी असर पड़ सकता है क्योंकि वे नेता विपक्ष के पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

नेता विपक्ष पद से इस्तीफे की मांग

सांसद सीपी जोशी ने अपने पत्र में कहा है कि राहुल गांधी के बयान राजनीतिक नहीं बल्कि विशुद्ध तौर पर देश विरोधी गतिविधियों के दायरे में आते हैं जो उनके आचरण को संदिग्ध बनाता है। इस तरह के आधारहीन और देश की छवि को धूमिल करने वाले बयानों को अभिव्यक्ति की आजादी के दायरे में नहीं देखा जा सकता, ऐसे में ये जरुरी हो जाता है कि राहुल को नेता विपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा देना चाहिए।

क्यों मचा है विवाद?

दरअसल, राहुल गांधी बीते दिनों अमेरिका व अन्य देशों की यात्रा पर गए थे। यहां भारत को लेकर उन्होंने कई बयान दिए थे जिसपर बवाल हुआ था। भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- कर्नाटक हाई कोर्ट से CM सिद्धारमैया को झटका, अर्जी हुई खारिज, जमीन घोटाले में चलेगा केस

सोनिया गांधी को लेकर कंगना ने ऐसा क्या कहा, जिस पर मच गया बवाल? विक्रमादित्य सिंह बोले- माफी मांगें वरना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत