Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इस राज्य में वोटिंग से पहले ही 70 प्रतिशत सीटें जीत गई भाजपा, विपक्ष बेहाल

इस राज्य में वोटिंग से पहले ही 70 प्रतिशत सीटें जीत गई भाजपा, विपक्ष बेहाल

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Jul 24, 2024 10:39 am IST, Updated : Jul 24, 2024 06:42 pm IST

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की कुल 6,889 सीटें हैं। भाजपा ने इनमें से 4,805 सीट पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। जो कि करीब 70 फीसदी है।

त्रिपुरा में भाजपा ने किया कमाल।- India TV Hindi
Image Source : PTI त्रिपुरा में भाजपा ने किया कमाल।

त्रिपुरा में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अजेय बढ़त मिल गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने वोटिंग से पहले ही लगभग 70 प्रतिशत सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। यानी की अब इन 70 प्रतिशत सीटों पर वोटिंग नहीं कराई जाएगी। केवल 29 फीसदी सीटों पर ही वोटिंग होगी। आइए समझते हैं पूरा मामला। 

निर्विरोध जीत गई भाजपा

दरअसल, त्रिपुरा में पंचायत प्रणाली में कुल 6,889 सीट हैं, जिनमें ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद शामिल हैं। इनमें से 4,805 सीट पर भाजपा को निर्विरोध जीत मिल गई है। ग्राम पंचायतों में भाजपा को कुल 6,370 सीट में से 4,550 पर निर्विरोध जीत हासिल हुई है। इस वजह से 70 फीसदी सीटों पर वोटिंग नहीं होगी।

चुनाव अधिकारी ने क्या कहा?

त्रिपुरा चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया है कि अब 1,819 ग्राम पंचायत सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें से भाजपा ने 1,809 पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि माकपा ने 1,222 पर और कांग्रेस ने 731 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, भाजपा की सहयोगी टिपरा मोथा ने 138 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया है कि पश्चिमी त्रिपुरा जिले के महेशखला पंचायत की सीट पर अभी चुनाव नहीं होगा। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार का निधन हो गया था। 

कहां कितनी सीटें जीती भाजपा

चुनाव अधिकारी असित कुमार दास ने बताया है कि पंचायत समितियों में भाजपा ने कुल 423 सीट में से 235 सीटें निर्विरोध जीत लीं हैं जो कुल सीट का 55 प्रतिशत है। अब पंचायत समिति की 188 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसके अलावा 116 जिला परिषद सीट में से भाजपा ने 20 पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। ये कुल सीटों का 17 प्रतिशत है। 

कब हैं चुनाव?

त्रिपुरा में 8 अगस्त को त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के लिए चुनाव का आयोजन होगा। वहीं, वोटों की गिनती 12 अगस्त को की जाएगी। चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जुलाई थी। आपको बता दें कि पिछले चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली में भाजपा को 96 प्रतिशत सीट पर निर्विरोध जीत हासिल हुई थी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट के इस ऐलान से खुश हुई कांग्रेस, कहा- वित्त मंत्री ने हमारा घोषणापत्र पढ़ा है

'नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होगा राज्य', बजट के बाद मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement