Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उपचुनाव 2024: आज यूपी समेत 4 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग

उपचुनाव 2024: आज यूपी समेत 4 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Nov 20, 2024 06:58 am IST, Updated : Nov 20, 2024 07:18 am IST

आज 4 राज्यों की 15 विधानसभा और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट वोटिंग है। सबसे ज्यादा सीटें यूपी की हैं, जहां 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

By elections 2024- India TV Hindi
Image Source : ANI आज 4 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर वोटिंग

नई दिल्ली: आज 4 राज्यों की 15 विधानसभा और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इसमें यूपी की 9 सीटें, पंजाब की 4 सीटें, केरल की एक सीट, उत्तराखंड की एक सीट और महाराष्ट्र लोकसभा की एक सीट शामिल है।

इन 15 में से 13 सीटें विधायकों के सांसद बनने की वजह से खाली हुई थीं। वहीं एक सीट एक नेता के निधन और 1 नेता के जेल जाने से खाली हुई थी। इन 15 सीटों में से भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के पास 4-4 सीटें थीं और AAP, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) और निषाद पार्टी के पास 1-1 सीट थी।

यूपी की किन 9 सीटों पर उपचुनाव? 

  1. करहल (मैनपुरी)
  2. सीसामऊ (कानपुर)
  3. कटेहरी (अंबेडकरनगर)
  4. कुंदरकी (मुरादाबाद)
  5. मीरापुर (मुजफ्फरनगर)
  6. गाजियाबाद
  7. फूलपुर (प्रयागराज)
  8. खैर (अलीगढ़)
  9. मझवां (मिर्जापुर)

पंजाब की किन 4 सीटों पर उपचुनाव?

  1. गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
  2. डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)
  3. चब्बेवाल (होशियारपुर)
  4. बरनाला (बरनाला)

केरल 

  1. पलक्कड़

उत्तराखंड

  1. केदारनाथ

महाराष्ट्र (लोकसभा सीट)

  1. नांदेड़

महाराष्ट्र लोकसभा सीट पर क्यों हो रहा उपचुनाव?

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन की वजह से खाली हुई है। अगस्त, 2024 में उनका निधन हो गया था। इस सीट पर कांग्रेस ने उनके बेटे रवींद्र चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी से डॉ. संतुक हंबार्डे मैदान में हैं।

बता दें कि पहले 3 राज्यों की 14 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी थी, लेकिन त्योहारों की वजह से चुनाव आयोग ने तारीख में बदलाव किया था। इसलिए ये उपचुनाव आज यानी 20 नवंबर को हो रहे हैं।

करहल सीट पर उपचुनाव दिलचस्प

यूपी की मैनपुरी जिले की करहल सीट पर उपचुनाव दिलचस्प है। इस सीट को मुलायम सिंह यादव के परिवार का गढ़ माना जाता है। यहां से तेज प्रताप यादव मैदान में हैं। वह मैनपुरी के सांसद रह चुके हैं। यह सीट अखिलेश के कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। दिलचस्प बात ये है कि बीजेपी ने यहां से तेज प्रताप के मुकाबले में अखिलेश यादव के ही बहनोई अनुजेश यादव को प्रत्याशी बनाया है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement