1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानें हर सीट की पूरी डिटेल

देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानें हर सीट की पूरी डिटेल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 06, 2025 05:17 pm IST,  Updated : Oct 06, 2025 05:43 pm IST

बिहार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के साथ देश के सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। इन सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा।

आठ सीटों पर होगा उपचुनाव।- India TV Hindi
आठ सीटों पर होगा उपचुनाव। Image Source : PTI/FILE

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बिहार में दो चरणों के तहत मतदान होना है, जिसके बाद चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे। इसके अलावा देश के सात राज्यों में उपचुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी होने वाले उपचुनाव के बारे में जानकारी दी। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार चुनाव की घोषणा की। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में कई सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी की गई है। इन सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर को होंगा। वहीं उपचुनाव के बाद सभी सीटों पर मतगणना एक साथ 14 नवंबर को होगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दो सीटों पर जबकि अन्य छह राज्यों में एक-एक सीट पर उपचुनाव होगा। 

किस सीट पर कब है मतदान

इवेंट जम्मू-कश्मीर और ओडिशा की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव  झारखंड, मिजोरम, पंजाब और तेलंगाना की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव राजस्थान की विधानसभा सीट पर उपचुनाव
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख 13.10.2025  13.10.2025 13.10.2025
नामांकन करने की अंतिम तिथि 20.10.2025 21.10.2025 21.10.2025
नामांकन की जांच की तिथि 22.10.2025 22.10.2025 23.10.2025
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 24.10.2025 24.10.2025 27.10.2025
मतदान की तिथि 11.11.2025 11.11.2025 11.11.2025
रिजल्ट 14.11.2025 14.11.2025 14.11.2025

इन आठ सीटों पर होगा उपचुनाव

बता दें कि जिन सीटों पर उपचुनाव होना है, उसमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा पर वोटिंग होगी। इसके अलावा राजस्थान की अंता सीट, झारखंड की घाटशिला सीट, तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट, पंजाब की तरनतारन सीट, मिजोरम की डम्पा सीट और ओडिशा की नुआपाड़ी सीट पर उपचुनाव होना है। इन सभी सीटों पर एक साथ 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। इसके अलावा बिहार चुनाव के नतीजों के साथ ही 14 नवंबर को इन सभी आठ सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव में उतरी AAP, जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट; देखें किस सीट पर कौन कैंडिडेट

Bihar Assembly Election: बिहार में कब होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट? यहां देखें पूरा शेड्यूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत