1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एनडीए में वापसी कर सकते हैं चंद्रबाबू नायडू! जानें गठबंधन में किसे कितनी सीटें मिलेंगी

एनडीए में वापसी कर सकते हैं चंद्रबाबू नायडू! जानें गठबंधन में किसे कितनी सीटें मिलेंगी

 Reported By: Devendra Parashar Written By: Subhash Kumar
 Published : Feb 06, 2024 07:34 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 09:17 pm IST

साल 2014 में टीडीपी ने एनडीए में वापसी की थी और भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, साल 2018 आते-आते दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए। माना जा रहा है कि जल्द ही चंद्रबाबू नायडू की एनडीए गठबंधन में वापसी हो सकती है।

एनडीए में होगी नायडू की वापसी?- India TV Hindi
एनडीए में होगी नायडू की वापसी? Image Source : NARENDRAMODI.IN

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दल ने अभी से पूरी तैयारी शुरू कर दी है। चाहे विपक्षी दलों की इंडी अलायंस हो या फिर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए, सभी ज्यादा से ज्यादा दलों को अपने साथ लाने में जुटे हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू भाजपा के साथ संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी एक बार फिर से साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। खबर है कि दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर भी चर्चा लगातार जारी है। इसके साथ भाजपा पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के साथ भी है। ऐसे में आंध्र प्रदेश में आगामी चुनाव रोचक हो सकते हैं। 

किसे कितनी सीटें?

सूत्रों की मानें तो  भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी एक साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, भाजपा को आंध्र प्रदेश में 6 या 7 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, फिल्म स्टार पवन कल्याण की पार्टी जनसेना को गठबंधन में 2 सीटें दी जा सकती हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही चंद्रबाबू नायडू की एनडीए गठबंधन में वापसी और सीट शेयरिंग के फॉर्मूले की घोषणा हो सकती है। 

एनडीए से क्यों अलग हुई थी टीडीपी?

तेलुगु देशम पार्टी, एनडीए गठबंधन के संस्थापकों में से एक मानी जाती है। साल 2014 में टीडीपी ने एनडीए में वापसी की थी और भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, साल 2018 आते-आते दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। हालांकि, बीते दिनों नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनकी वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

साथ में होंगे विधानसभा व लोकसभा चुनाव

आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा दोनों के ही चुनाव 2024 में एक साथ करवाए जा सकते हैं। साल 2019 में हुए दोनों ही चुनाव में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को भारी जीत हासिल हुई थी। YSR कांग्रेस ने राज्य की 175 में से 151 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, लोकसभा की 25 सीटों में से भी 22 सीटों पर जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने कब्जा जमाया था। 

ये भी पढ़ें- INDI अलायंस से अलग होंगे जयंत चौधरी, BJP की तरफ से RLD को 3-4 सीटों का ऑफर- सूत्र

कांग्रेस शासन के कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र लाएगी मोदी सरकार, एक दिन बढ़ाया गया संसद का सत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत