1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. फिर संकट में सीएम थलापति विजय! सरकार में एक ज्योतिषी को बनाया OSD तो भड़क गई सहयोगी CPIM, कहा- ये है अंधविश्वास

फिर संकट में सीएम थलापति विजय! सरकार में एक ज्योतिषी को बनाया OSD तो भड़क गई सहयोगी CPIM, कहा- ये है अंधविश्वास

 Reported By: T Raghavan Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 12, 2026 09:09 pm IST,  Updated : May 12, 2026 10:05 pm IST

थलापति विजय को बाहर से समर्थन कर रही सीपीआईएम ने कहा कि इस तरह की नियुक्तियां अंधविश्वास को बढ़ावा देती हैं। राज्य में सरकारी पदों पर प्रशासनिक क्षमता के आधार पर नियुक्ति की जानी चाहिए।

तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय- India TV Hindi
तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय Image Source : PTI

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार में एक ज्योतिषी को राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किए जाने पर सियासी विवाद शुरू हो गया है। TVK सरकार को बाहर से समर्थन दे रही CPI(M) ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है।

इसी ज्योतिषी ने TVK के जीत की घोषणा की थी

दरअसल, राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री विजय का ‘ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (राजनीतिक)’ यानी OSD-Political नियुक्त किया गया है। वेट्रिवेल एक ज्योतिषी के तौर पर जाने जाते हैं। दावा किया जाता है कि उन्होंने TVK की चुनावी जीत की भविष्यवाणी की थी।

अंधविश्वास को बढ़ावा- CPIM

इस नियुक्ति पर CPI(M) की तमिलनाडु इकाई ने आपत्ति जताई है। पार्टी के राज्य सचिव पी. षणमुगम ने बयान जारी कर इसे अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि सरकार में इस तरह की नियुक्तियां अंधविश्वास को बढ़ावा देती हैं और वैज्ञानिक सोच को कमजोर करती हैं।

 प्रशासनिक क्षमता के आधार पर हो नियुक्ति

CPI(M) ने सवाल उठाया कि एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था में सरकारी पदों पर नियुक्ति योग्यता और प्रशासनिक क्षमता के आधार पर होनी चाहिए, न कि ज्योतिषीय दावों के आधार पर।

 विपक्षी दल भी सरकार को घेरने में लगे 

वहीं, TVK की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर बहस तेज हो गई है और विपक्षी दल भी सरकार को घेरने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें: 

केरलम में कौन बनेगा CM? कल हो जाएगा ऐलान, दिल्ली में आलाकमान की बैठक, जानिए कांग्रेस के किस नेता का नाम सबसे आगे

 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत