1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमित शाह ने शुरू किया 'मिशन कर्नाटक', जनसभा में बोला कांग्रेस पर हमला

अमित शाह ने शुरू किया 'मिशन कर्नाटक', जनसभा में बोला कांग्रेस पर हमला

 Published : Mar 26, 2023 11:45 pm IST,  Updated : Mar 26, 2023 11:48 pm IST

कर्नाटक में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। यह चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं।

Amit Shah- India TV Hindi
अमित शाह Image Source : TWITTER

रायचूर : कर्नाटक में अगले कुछ हफ़्तों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावों के ऐलान से पहले हर पार्टी अपनी तैयारियां पूरी कर लेना चाह रही है। एकतरफ जहां भारतीय जनता पार्टी दोबारा से सत्ता में वापसी की चाह में है तो वहीं कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से बाहर निकालने के लिए कोशिश करेगी। बीजेपी की तरफ से खुद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी क्रम में आज उन्होंने कर्नाटक के रायचूर में एक रैली को संबोधित किया। 

कांग्रेस ने कर्नाटक को एटीएम मान लिया था - अमित शाह 

 
इस जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हाल ही में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के राजनीतिक पतन का संकेत देती है। उन्होंने कर्नाटक के रायचूर जिले के गब्बर गांव में कई परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह और उद्घाटन समारोह के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा, जब कांग्रेस राज्य में शासन कर रही थी, उसने कर्नाटक को एक एटीएम मान लिया। पार्टी ने राज्य में विकास कार्यो की उपेक्षा की। कांग्रेस राज्य का विकास कैसे कर सकती है?

Amit Shah
Image Source : TWITTERअमित शाह

कर्नाटक की जनता हमें एक बार फिर देगी सेवा का मौका - पीएम मोदी 

वहीं शनिवार को पीएम मोदी ने कर्नाटक का दौरा किया था। राज्य के दावणगेरे में विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राज्य में बीजेपी की यह विशाल रैली हो रही है। यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार ने जनहित के काम किए हैं और जनता एकबार फिर से हमें आशीर्वाद देकर फिर से सेवा का मौका देने जा रही है। पीएम ने कहा कि राज्य में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। 

कांग्रेस की सीटों पर जीत रही बीजेपी - पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी की सीटों पर जीत रहे हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में बीजेपी की जीत हो रही है, इसलिए यह रैली जीत का जश्न मनाने की रैली है। बीजेपी को जनता का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया। ये एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत