1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला! पार्टी ने लगाए आरोप, DGP ने कही ये बात

असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला! पार्टी ने लगाए आरोप, DGP ने कही ये बात

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 21, 2024 06:28 am IST,  Updated : Jan 21, 2024 06:28 am IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से होकर गुजर रही थी, इसी दौरान कार्यकर्ताओं पर हमला होने की बात सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी ने खुद ये आरोप लगाए हैं। वहीं डीजीपी ने इन आरोपों से साफ इंकार किया है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप।- India TV Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप। Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान असम के उत्तर लखीमपुर शहर में कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है। साथ ही उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई और बैनर फाड़ दिए गए। मुख्य विपक्षी दल ने घटना से संबंधित कुछ वीडियो जारी करते हुए यह दावा भी किया कि यह हमला भाजपा सरकार के सहयोग से किया गया तथा यह मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भाजपा की घबराहाट को दिखाता है। वहीं असम के पुलिस महानिदेशक (DGP) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी वाहन को निशाना नहीं बनाया गया और यात्रा शांतिपूर्वक अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश कर गई। 

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस तरह के हमले से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ‘‘हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहनों पर हुए शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर-पोस्टर फाड़े जाने की कड़ी निंदा करते हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने भारत के लोगों को संविधान द्वारा दिए गए हर अधिकार और न्याय को कुचलने एवं ध्वस्त करने का प्रयास किया है। वह (भाजपा) लोकतंत्र का उल्लंघन कर उनकी (कांग्रेस) आवाज दबाना चाहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी असम में भाजपा सरकार द्वारा अपनाई गई हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन पिट्ठुओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। हमारी लड़ाई और राहुल गांधी की न्याय के प्रति प्रतिबद्धता अटूट है।’’ 

वहीं असम के डीजीपी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोपों को खारिज किया। उन्होंने खरगे के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘महोदय, किसी भी राजनीतिक दल के वाहन को निशाना नहीं बनाया गया है और यात्रा को भी नहीं। असम पुलिस ने पूरे राज्य में यात्रा के लिए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा असम में पहले चरण के बाद शांतिपूर्वक अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है।’’ 

(इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

'हिंदुओं को भी चार बच्चे पैदा करना चाहिए', साध्वी ऋतंभरा ने 'Aap Ki Adalat' में ऐसा क्यों कहा?

जब साध्वी ऋतंभरा की मदद करने आए व्यक्ति पर ही उनकी साथी ने लगाया छेड़खानी का आरोप, आप की अदालत में सुनाया मजेदार किस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत