1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में किया गया भर्ती

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में किया गया भर्ती

 Reported By: Shoaib Raza Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 15, 2025 10:19 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 10:42 pm IST

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत ठीक नहीं चल रही है। उन्हें बीते दिनों शिमला के एक हॉस्पिटल में दिखाया गया था और अब उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Sonia Gandhi- India TV Hindi
सोनिया गांधी Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि बीते दिनों भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब हुई थी और उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जे जाया गया था। हालांकि बाद में उनकी हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई थी।

सर गंगा राम अस्पताल ने जारी किया बयान

सर गंगा राम अस्पताल ने बयान जारी करके सोनिया की सेहत को लेकर जानकारी दी है। अस्पताल की ओर से कहा गया, 'कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और वे निगरानी में हैं।'

शिमला में क्यों हुई थी स्वास्थ्य जांच?

7 जून को भी सोनिया की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जे जाया गया था। हालांकि बाद में उनकी हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई थी और ये कहा गया था कि ये नियमित स्वास्थ्य जांच है।

उस दौरान हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने बताया था, 'सोनिया गांधी को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला के अस्पताल में जांच करानी पड़ी। हालांकि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। यह सिर्फ एक नियमित जांच थी और चिंता की कोई बात नहीं है।'

बता दें कि सोनिया गांधी की उम्र 78 साल है और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष हैं। वह लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं। वह राहुल और प्रियंका गांधी की मां हैं और उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है। कहा जाता है कि 2004 में, जब यूपीए ने सरकार बनाई, सोनिया को प्रधानमंत्री बनने की पेशकश हुई, लेकिन उन्होंने यह पद ठुकराकर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया था। वे सक्रिय राजनीति में कम दिखाई देती हैं, लेकिन पार्टी के लिए रणनीतिक और सलाहकारी भूमिका में बनी हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत