1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Congress Political Crisis: गुलाम नबी आजाद के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे आनंद शर्मा

Congress Political Crisis: गुलाम नबी आजाद के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे आनंद शर्मा

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 27, 2022 06:34 pm IST,  Updated : Aug 27, 2022 06:34 pm IST

Congress Political Crisis: आनंद शर्मा गुलाम नबी आजाद के घर उनसे मुलाकात करने पहुंचे। उनके इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस खेमे में दिग्गज नेताओं की नराजगी साफ झलक रही है। हाल ही में आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

Anand Sharma reached Ghulam Nabi Azad's residence- India TV Hindi
Anand Sharma reached Ghulam Nabi Azad's residence

Highlights

  • आनंद शर्मा पहुंचे गुलाम नबी आजाद के घर
  • इस मुलाकात के बाद सियासी सरगर्मी हुई तेज
  • गुलाम नबी आजाद बना सकते हैं नई पार्टी

Congress Political Crisis: कांग्रेस पार्टी से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा उनके आवास पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे। यह मुलाकात ठीक उस वक्त हो रही है जब कांग्रेस की CWC की बैठक रविवार को होनी है। हालांकि यह पहली बार नहीं जब आनंद शर्मा गुलाम नबी आजाद के घर उनसे मुलाकात करने पहुंचे हो। लेकिन इस बार यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि गुलाम नबी आजाद ने सुबह ही जम्मू-कश्मीर के तमाम नेताओं से मुलाकात की और नई पार्टी को लेकर भी चर्चा की है। इसके साथ ही गुलाम नबी आजाद ने उन तमाम अपने समर्थकों से यह कहा है कि जल्द हम एक बड़ी घोषणा करेंगे जिसके लिए आप सभी को रहना है।

Anand Sharma reached Ghulam Nabi Azad's residence
Image Source : INDIATVAnand Sharma reached Ghulam Nabi Azad's residence

इस्तीफे में राहुल और आलाकमान पर लगाए थे आरोप

शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को अपना त्यागपत्र भेजा और 5 पन्नों के त्याग पत्र में उन्होंने तमाम तरीके के लिए राहुल गांधी और आलाकमान पर आरोप लगाए। इसके बाद गुलाम नबी आजाद के आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से तमाम नेताओं ने उन पर हमला बोला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत