1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. NEET पर हंगामे के बीच राज्यसभा में चक्कर खाकर गिरीं कांग्रेस सांसद, अस्पताल ले जाया गया

NEET पर हंगामे के बीच राज्यसभा में चक्कर खाकर गिरीं कांग्रेस सांसद, अस्पताल ले जाया गया

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 28, 2024 03:17 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 04:26 pm IST

NEET पर हंगामे के बीच राज्यसभा में कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम चक्कर खाकर गिर पड़ी हैं। उन्हें RML अस्पताल ले जाया गया है।

कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम।- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम। Image Source : ANI

NEET पेपर लीक मामले पर राज्यसभा में भी जमकर हंगामा हो रहा है। विपक्ष पेपर लीक मामले पर सदन में चर्चा कराने की मांग कर रहा है। कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में चर्चा कराने की मांग की। इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदनों में जमकर हंगामा हुआ। नीट पर हंगामे के बीच कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 

कैसे हुई घटना?

दरअसल, कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम NEET के मुद्दे पर सदन के वेल में विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान वह चक्कर आने के बाद गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें संसद से एम्बुलेंस में ले जाया गया है। सांसद को RML हॉस्पिटल ले ज़ाया गया, विपक्षी सांसद भी RML जा रहे हैं। विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वॉक आउट कर दिया है।

मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल पहुंचे 

राज्यसभा के विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि नियम 267 के तहत हम सदन में NEET परीक्षा के मामले पर विशेष चर्चा की मांग कर रहे हैं और उसके बाद हम अपनी मांगें बताएंगे।  मल्लिकार्जुन खरगे फूलोदेवी नेताम को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

 

अब कैसी है सांसद की हालत?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया है कि डॉक्टर ने कहा है कि सासंद की पूरी जांच करना जरूरी है। वह अब उन्हें सीटी स्कैन के लिए ले जा रहे हैं। सीटी स्कैन के बाद ही पता चलेगा कि सिर पर कोई प्रभाव तो नहीं पड़ा है। बाकि की जांच के लिए उन्हें यहां 1 या 2 दिन रहना पड़ेगा। पूरी तरह से ठीक होने के लिए पूरी जांच होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- 'सभापति ने आज विपक्ष के साथ किया सौतेला व्यवहार', मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मुझे नजरअंदाज कर दिया

ओवैसी से मिले ओम बिरला, घर पर फेंकी गई स्याही के मामले में दिल्ली पुलिस को किया तलब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत