1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कल देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस, शुरू हो जा रहा 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान

कल देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस, शुरू हो जा रहा 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान

 Published : Jan 24, 2023 11:46 am IST,  Updated : Jan 24, 2023 11:48 am IST

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखते हुए 26 जनवरी से पूरे देश में गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर यात्रा करने की योजना बनाई गई है। बाद में सभी राज्य मुख्यालयों पर बड़ी रैली होगी, जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे।

hath se hath jodo abhiyan- India TV Hindi
26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा Image Source : PTI

नई दिल्ली: राहुल गांधी के पत्र और भाजपा सरकार की विफलताओं के साथ जनता तक पहुंचने के उद्देश्य से 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' से पहले कांग्रेस बुधवार को देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। यह जानकारी सूत्रों ने दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए वादों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पार्टी 22 जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। अपने जनपहुंच कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह 26 जनवरी से केंद्र सरकार के खिलाफ चार्जशीट के साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लिखे गए एक पत्र को प्रत्येक घर में वितरित करेगी।

2 महीने तक चलेगा अभियान

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखते हुए 26 जनवरी से पूरे देश में गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर यात्रा करने की योजना बनाई गई है। बाद में सभी राज्य मुख्यालयों पर बड़ी रैली होगी, जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे। दो महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 2.5 लाख ग्राम पंचायत, छह लाख गांव और 10 लाख बूथ शामिल होंगे। लोगों तक अपना राजनीतिक संदेश पहुंचाने के लिए यह कांग्रेस का यह आउटरीच कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें-

जयराम रमेश बोले- ये 100% राजनीतिक
पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने 'हाथ से हाथ जोड़ो' कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पार्टी के चुनाव चिह्न और भारत जोड़ो यात्रा के राजनीतिक संदेश को आगे ले जाना है। हालांकि, उन्होंने माना कि यह एक कठिन काम है, क्योंकि कुछ राज्यों में संगठन कमजोर है, लेकिन इसे पूरा करने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत