1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'बिना निमंत्रण राम मंदिर जाकर प्रायश्चित करें कांग्रेसी और वामपंथी', विरोधियों को उमा भारती की सलाह

'बिना निमंत्रण राम मंदिर जाकर प्रायश्चित करें कांग्रेसी और वामपंथी', विरोधियों को उमा भारती की सलाह

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 10, 2024 06:47 am IST,  Updated : Jan 10, 2024 07:28 am IST

'बिना निमंत्रण राम मंदिर जाकर प्रायश्चित करें कांग्रेसी और वामपंथी', विरोधियों को उमा भारती की सलाह

उमा भारती।- India TV Hindi
उमा भारती। Image Source : PTI

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सभी जरूरी चीजों को पूरा किया जा रहा है। इस समारोह में भारत के सभी दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इस बीच राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख नेता उमा भारती ने कांग्रेस और वाम दलों को राम मंदिर जाकर प्रायश्चित करने की सलाह दी है। उन्होंने इन दलों पर  दलों पर राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान विषाक्त माहौल बनाने का आरोप लगाया है। 

कान पकड़कर क्षमा मांगे

उमा भारती ने कहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा हिंदुओं और मुसलमानों दोनों को खुश रखने की कोशिश के कारण अंततः छह दिसंबर 1992 को बाबरी ढांचे का विध्वंस हुआ था। इसके बाद वामपंथियों और कांग्रेसियों ने उस समय विषाक्त माहौल बनाया। उमा भारती ने कहा कि सबसे बड़ा प्रायश्चित यह होगा कि आप बिना निमंत्रण के वहां जाएं, सरयू नदी में डुबकी लगाएं और भगवान राम के सामने खड़े होकर कान पकड़कर क्षमा मांगे।

कांग्रेस की राम राज्य में कोई आस्था नहीं

उमा भारती ने दावा किया है कि 1949 में रामलला के प्रकट होने से पहले भी अयोध्या के विवादित ढांचे में नमाज नहीं पढ़ी जाती थी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस दुविधा में है क्योंकि उसकी राम या राम राज्य में कोई आस्था नहीं है और उसे मुसलमानों की भी चिंता नहीं है बल्कि वह केवल वोट चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम और राम-सेतु के अस्तित्व को नकार दिया था। 

अयोध्या में 'कुंभ मॉडल होगा लागू

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए आदेश में कहा है कि 22 जनवरी को सभी सरकारी भवनों की साज-सज्जा कराई जाए, साथ ही आतिशबाजी का भी प्रबंध किया जाए। सीएम ने कहा कि अयोध्या में स्वच्छ्ता का 'कुंभ मॉडल  लागू करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में होटल और धर्मशालाएं हैं। होम स्टे की व्यवस्था भी है। टेंट सिटी की संख्या और बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। कुंभ की तर्ज पर अयोध्या में 25-50 एकड़ में एक भव्य टेंट सिटी तैयार कराएं।

ये भी पढ़ें- Exclusive: जिस रथ पर सवार होकर आडवाणी ने देश में जलाई थी राममंदिर की अलख, जानिए उसके निर्माण की कहानी

ये भी पढ़ें- अयोध्या: राम मंदिर में लगा सोने का दरवाजा, पहली तस्वीर आई सामने, लगने हैं ऐसे 13 दरवाजे

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत