1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP सांसद संजय सिंह को फिर झटका, जानिए सुनवाई के दौरान कोर्ट में जज से क्या बोले

AAP सांसद संजय सिंह को फिर झटका, जानिए सुनवाई के दौरान कोर्ट में जज से क्या बोले

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 10, 2023 03:49 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 04:20 pm IST

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में अब तक राहत नहीं मिली है। बीते बुधवार को ED द्वारा गिरफ्तार होने के बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। हालांकि, कोर्ट ने उनकी रिमांड को और आगे बढ़ा दिया है।

संजय सिंह- India TV Hindi
संजय सिंह Image Source : PTI

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED द्वारा गिरफ्तार किए AAP सांसद संजय सिंह को राहत नहीं मिल रही है। कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह को फिर झटका देते हुए उनकी ED रिमांड बढ़ा दी है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीते बुधवार की शाम आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था। 

इस तारीख तक बढ़ी रिमांड

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए सांसद संजय सिंह को मंगलवार को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने उनकी ED रिमांड बढ़ा दी गई है। संजय सिंह को अब 13 अक्टूबर तक के लिए ED रिमांड में रखा जाएगा। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें 10 अक्टूबर तक के लिए रिमांड पर भेजा था। 

संजय सिंह ने की शिकायत
सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने जज से ED की शिकायत भी की। उन्होंने बताया कि रात के साढ़े दस बजे उनसे कहा गया कि आपको बाहर ले जाया जा रहा है। पूछने पर बताया गया कि उन्हें तुगलक रोड थाने ले जाया जा रहा है। संजय सिंह ने पूछा कि क्या अधिकारियों ने जज से इसकी इजाजत ली है। संजय सिंह ने कहा कि मेरे अड़ने पर उन्होंने कहा कि मुझे लिखकर दीजिए। मैंने लिखकर दिया और दूसरे दिन भी यही हुआ। इसका मतलब है कि इनका दूसरा एजेंडा है। उन्होंने कहा- "अब जज साहब इनसे पूछिए, किस ऊपर वाले के कहने पर मुझे ऊपर भेजने की तैयारी थी, ये इनसे पूछिए। मेरा सिर्फ इतना अनुरोध है कि जहां भी ले जाना है, जज साहब को बता दीजिए"। 

विपक्षी दलों ने किया था विरोध
सांसद संजय सिंह को ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ AAP के कार्यकर्ताओं ने देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया था। साथ ही अन्य विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर चुनाव से पहले जानबूझ कर विपक्षी नेताओं को परेशान करने और एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। वहीं, भाजपा नेताओं ने कहा था कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह के बाद अब सीएम अरविंद केजरीवाल की बारी है। 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने अबतक क्यों नहीं की है शादी? छात्रा के सवाल पर बताया बड़ा कारण

ये भी पढ़ें- 'यह तो ट्रेलर है, CM ने नहीं दिया मिलने का समय तो पूरी फिल्म दिखाएंगे', टोल जलाने पर मनसे का बयान
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत