1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज, यमुना के पानी में जहर मिलाने का दिया था बयान

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज, यमुना के पानी में जहर मिलाने का दिया था बयान

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 04, 2025 09:56 pm IST,  Updated : Feb 04, 2025 10:36 pm IST

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज, हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाकर अरविंद केजरीवाल मुसीबत में फंस गए हैं। उनपर हरियाणा में केस दर्ज किया गया है।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज।- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज। Image Source : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को वोटिंग होगी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि, चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज हो गया है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ये केस उनके 'यमुना के पानी में जहर मिलाने' के बयान को लेकर दर्ज हुआ है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा के शाहबाद पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के पानी में हरियाणा द्वारा जहर मिलाने का बयान दिया था। अब पुलिस ने इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज किया है।

क्या बोले थे केजरीवाल?

PTI के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा 'गंदी राजनीति' करके दिल्ली के लोगों को प्यासा रखने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा था- "हरियाणा में भाजपा के लोग पानी में जहर मिला रहे हैं और इसे दिल्ली भेज रहे हैं। अगर दिल्ली के लोग यह पानी पीएंगे तो कई लोग मर जाएंगे। क्या इससे ज्यादा घिनौना कुछ हो सकता है?" केजरीवाल के इस आरोप पर हरियाणा सरकार ने मुकदमा दायर करने की बात कही थी। वहीं, निर्वाचन आयोग ने भी अरविंद केजरीवाल से कहा था कि वह हरियाणा द्वारा यमुना नदी के पानी में जहर मिलाए जाने के अपने दावों के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत करें।

दिल्ली में चुनाव का शेड्यूल

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को वोटिंग होगी। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी को संपन्न कराया जाएगा। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- आतिशी और अरविंद केजरीवाल पहुंचे चुनाव आयोग, बोले- EC ने गड़बड़ी नहीं होने का आश्वासन दिया है

अरविंद केजरीवाल के बयान पर वीरेंद्र सचदेवा ने साधा निशाना, बोले- झूठ बोलने का काम उन्होंने किया है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत