Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जानिए कितनी धनवान हैं BJP और कांग्रेस, चुनाव प्रचार में कितना किया खर्च?

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जानिए कितनी धनवान हैं BJP और कांग्रेस, चुनाव प्रचार में कितना किया खर्च?

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Jan 28, 2025 08:01 pm IST, Updated : Jan 28, 2025 08:08 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी और देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास कितना धन है। चुनाव प्रचार में दोनों पार्टियों ने कितना खर्च किया है?

बीजेपी और कांग्रेस के झंडे- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO बीजेपी और कांग्रेस के झंडे

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज है। भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, चुनाव आयोग ने बताया गया कि देश की दो प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के पास कितना बैंक बैलेंस है? चुनाव आयोग के अनुसार, 31 मार्च 2024 तक BJP के पास 7,113.80 करोड़ रुपये की नकदी और बैंक बैलेंस है, जबकि कांग्रेस के पास 857.15 करोड़ रुपये हैं।

कांग्रेस ने 2023-24 के दौरान 619.67 करोड़ खर्च किए

बीजेपी ने 2023-24 के दौरान 1,754.06 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जब लोकसभा चुनावों की घोषणा हुई, जो 2022-23 में खर्च किए गए 1,092 करोड़ रुपये से 60 प्रतिशत अधिक है। दूसरी ओर कांग्रेस ने 2023-24 के दौरान 619.67 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 2022-23 में 192.56 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 

BJP को चुनावी बॉन्ड से 1,685.69 करोड़ का मिला चंदा

लोकसभा चुनावों की घोषणा 16 मार्च, 2024 को की गई थी। चुनाव आयोग को सौंपी गई वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में बीजेपी ने कहा कि उसे 2023-24 के दौरान अब प्रतिबंधित चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 1,685.69 करोड़ रुपये का स्वैच्छिक योगदान प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले साल यह राशि 1294.15 करोड़ रुपये थी।

कांग्रेस को 1,225.11 करोड़ का मिला चंदा

सत्तारूढ़ पार्टी को साल के दौरान 2,042.75 करोड़ रुपये का अन्य योगदान भी प्राप्त हुआ, जबकि पिछले साल 2022-23 में यह 648.42 करोड़ रुपये था। चुनाव आयोग को सौंपी गई अपनी ऑडिट रिपोर्ट में कांग्रेस ने बताया कि उसे 2023-24 के दौरान कुल 1,225.11 करोड़ रुपये का योगदान मिला, जिसमें अनुदान, दान और योगदान के माध्यम से 1129.67 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसमें 31 मार्च 2024 को समाप्त साल के दौरान चुनावी बांड के माध्यम से प्राप्त 828.36 करोड़ रुपये भी शामिल हैं , जिन पर अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।

जानिए बीजेपी ने विज्ञापनों पर कितना खर्च किया?

बीजेपी ने विज्ञापनों पर 591 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 434.84 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। साल के दौरान बीजेपी ने विज्ञापनों पर 591 करोड़ रुपये खर्च किए, इसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 434.84 करोड़ और मुद्रित सामग्री पर 115.62 करोड़ खर्च शामिल हैं। सत्तारूढ़ पार्टी ने 2023-24 के दौरान विमान/हेलीकॉप्टर पर 174 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 2022-23 में यह 78.23 करोड़ रुपये था और पिछले साल 75.05 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल अपने उम्मीदवारों को 191.06 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बीजेपी ने 2024 के दौरान बैठक खर्च पर 84.32 करोड़ और 2023-24 के दौरान मोर्चों, रैलियों, आंदोलन और कॉल सेंटर खर्च पर 75.14 करोड़ खर्च किए।

कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर खर्च किए 207.94 करोड़ रुपये

दूसरी ओर, चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चला है कि कांग्रेस ने 2023-24 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 207.94 करोड़ रुपये और मुद्रित सामग्री पर 43.73 करोड़ रुपये खर्च किए। विपक्षी दल ने 2023-24 के दौरान विमान/हेलीकॉप्टर पर 62.65 करोड़ रुपये खर्च किए और अपने उम्मीदवारों को 238.55 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। इसने 31 मार्च 2024 को समाप्त साल के दौरान प्रचार खर्च पर 28.03 करोड़ रुपये और सोशल मीडिया खर्च पर 79.78 करोड़ रुपये खर्च किए।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा-2 पर 49.63 करोड़ रुपये खर्च 

पार्टी ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में यह भी कहा कि उसने 2023-24 के दौरान पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा-2 पर 49.63 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 2022-23 के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक उनके द्वारा की गई भारत जोड़ो यात्रा पर 71.84 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement