1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. समन के बावजूद ED ऑफिस नहीं जाएंगे केजरीवाल, मध्य प्रदेश में करेंगे रोड शो

समन के बावजूद ED ऑफिस नहीं जाएंगे केजरीवाल, मध्य प्रदेश में करेंगे रोड शो

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 02, 2023 10:09 am IST,  Updated : Nov 02, 2023 12:01 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED की ओर से भेजे गए समन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ये समन राजनीति से प्रेरित है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - India TV Hindi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। Image Source : PTI

आम आदमी पार्टी के लिए बीते कुछ दिनों से मुसीबतें बढ़ती चली जा रही हैं। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED के ऑफिस नहीं जाएंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ रोड शो करेंगे। 

थोड़ी देर में घर से निकलेंगे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने घर से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। वहा चुनावी राज्य के सिंगरौली जिले में रोड शो करेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होनी है। पार्टी ने इस चुनाव में 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

ED तुरंत नोटिस वापस ले

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने ED की ओर से भेजे गए समन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा है कि ईडी का नोटिस गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित है। इस नोटिस को BJP के कहने पर भेजा गया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें नोटिस इसलिए भेजा गया ताकि वह चार राज्यों में चुनाव प्रचार न कर पाएं। उन्होंने कहा कि ED तुरंत नोटिस वापस ले।

एक और मंत्री पर छापा

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने गुरुवार को दिल्ली सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के परिसरों पर छापेमारी की है। ये कार्रवाई DRI की उस शिकायत पर की गई है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हवाला लेनदेन और झूठी घोषणाओं के तहत 7 करोड़ से अधिक की सीमा शुल्क चोरी जैसे आरोप भी शामिल हैं। मंत्री राजकुमार के करीब दर्जन भर ठिकानों पर ED की कार्रवाई जारी है। 

ये भी पढ़ें- ED के समन को केजरीवाल ने बताया गैर कानूनी, बोले- तुरंत नोटिस वापस लें

ये भी पढ़ें- केजरीवाल के एक और मंत्री पर ED का शिकंजा, राजकुमार आनंद के परिसरों पर छापेमारी


Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत