1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली के चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी का पहला बयान, बोले- 'लड़ाई जारी रहेगी'

दिल्ली के चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी का पहला बयान, बोले- 'लड़ाई जारी रहेगी'

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 08, 2025 07:40 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 11:59 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सभी के सामने आ चुके हैं। कांग्रेस को चुनाव में 0 सीटें मिली हैं। अब चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पहला बयान सामने आ गया है।

दिल्ली चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी का पहला बयान।- India TV Hindi
दिल्ली चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी का पहला बयान। Image Source : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार 8 फरवरी को जारी कर दिए गए हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर वापसी की है। वहीं, आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके अलावा कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल सकी। अब दिल्ली के चुनाव परिणाम और कांग्रेस के प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया गया है।

क्या बोले राहुल गांधी?

दिल्ली चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी ने कहा- "दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और सभी मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध - दिल्ली की प्रगति और दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।"

किसने कितनी सीटें जीतीं?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। वहीं, 10 साल बाद आम आदमी पार्टी की सत्ता से विदाई हो गई है। चुनाव में भाजपा को दिल्ली की 70 में से 48 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर सिमट कर रह गई है। वहीं, कांग्रेस को लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं हुई।

कांग्रेस के 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। दिल्ली की 70 में 67 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। हालांकि, कांग्रेस ने वोट हिस्सेदारी में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की है। उसने करीब 6.4 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उसे 4.26 प्रतिशत वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में लगातार तीसरी बार कांग्रेस 'शून्य', 67 सीटों पर जमानत जब्त, इन सीटों पर बची लाज

दिल्ली जीतने के बाद अब किन-किन राज्यों में BJP के मुख्यमंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत