1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिग्विजय सिंह ने फिर उठाया पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक का मामला, सरकार से पूछा ये सवाल

दिग्विजय सिंह ने फिर उठाया पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक का मामला, सरकार से पूछा ये सवाल

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 23, 2023 04:54 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 04:55 pm IST

दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक मंच से केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आज तक संसद के सामने 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक या 2019 के पुलवामा आतंकी हमले पर रिपोर्ट पेश नहीं की है। सरकार लगातार झूठ बोलती रही है।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह - India TV Hindi
कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह Image Source : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक का मामला उठाया है। सिंह ने सरकार से पूछा- ''पुलवामा में हमारे 40 जवान शहीद हुए थे...आजतक सरकार इसका खुलासा नहीं कर पाई...आखिर ये आरडीएक्स आया कहां से? सरकार आजतक इस बात का जवाब नहीं दे पाई कि देवेंद्र सिंह डिप्टी एसपी कहां हैं? उसे क्यो छोड़ दिया गया? उस पर देशद्रोह का केस क्यों नहीं लगा? पीएम और पाक पीएम के क्या संबध हैं? कैसे संबध हैं। दोनों एक दूसरे की तरीफ कर रहे हैं।''

'सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कोई सबूत नहीं दिखाया'

वहीं दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस नेता ने सेना का अपमान किया है...यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा है। बता दें, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक मंच से केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आज तक संसद के सामने 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक या 2019 के पुलवामा आतंकी हमले पर रिपोर्ट पेश नहीं की है। सरकार लगातार झूठ बोलती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कोई सबूत नहीं दिखाया है। 

'कांग्रेस ने सेना का अपमान किया'

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी कांग्रेस नेता पर हमलावर हो गयी है। बीजेपी की तरफ से कहा गया कि कांग्रेस नेता ने सेना का अपमान किया है। साथ ही बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा पर को भी निशाने पर लिया और कहा कि यह यात्रा भारत को जोड़ने के लिए नहीं बल्कि यह भारत को तोड़ने के लिए हो रही है। कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत