1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली में रुके डीके शिवकुमार, बेंगलुरु लौटे सिद्धारमैया, कल सुबह दे सकते हैं CM पद से इस्तीफा

दिल्ली में रुके डीके शिवकुमार, बेंगलुरु लौटे सिद्धारमैया, कल सुबह दे सकते हैं CM पद से इस्तीफा

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 27, 2026 08:53 am IST,  Updated : May 27, 2026 09:00 am IST

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को सभी मंत्रियों को अपने निवास पर ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया है। ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद वे सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Siddaramaiah and DK Shivakumar- India TV Hindi
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार Image Source : PTI

कर्नाटक में नेतृत्व बदलाव को लेकर जारी खींचतान के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंगलवार देर रात दिल्ली से बेंगलुरु लौट आए। वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया है। वे आज की बजाय कल सुबह दिल्ली से बेंगलुरु लौटेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

इस बीच, सीएम सिद्धारमैया ने गुरुवार को सभी मंत्रियों को अपने निवास पर ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी दिल्ली से सीधे यहीं पर आएंगे। कहा जा रहा है कि ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद सीएम सिद्धारमैया अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

सिद्धारमैया का आज का कार्यक्रम

आज सुबह 10:30 बजे सीएम सिद्धारमैया KPCC (कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी) कार्यालय और विधानसभा परिसर का दौरा करेंगे। यहां वे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आज पूरे दिन में उनका यही एकमात्र आधिकारिक कार्यक्रम तय है।

डीके शिवकुमार की ताजपोशी की चर्चा तेज

अब चर्चा ये है कि कांग्रेस हाईकमान ने ढाई-ढाई साल के कथित सत्ता हस्तांतरण के तहत यह फैसला लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल सकते हैं, जबकि सिद्धारमैया को दिल्ली की राजनीति में कोई बड़ी जिम्मेदारी या राज्यसभा का टिकट दिया जा सकता है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि 26 मई को दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी मीटिंग हुई, जो कई घंटे चली, जिसमें कर्नाटक विवाद को लेकर मंथन चला।

ये भी पढ़ें-

Explainer: खत्म हो गई कर्नाटक की 'किच किच', कांग्रेस ने सुलझा लिया सीएम की कुर्सी का पेंच? जानें सबकुछ

सियासी खींचतान के बीच राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को दी सलाह, जानें कर्नाटक के सीएम ने क्या दिया जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत