1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे ये नया पद, मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे ये नया पद, मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 25, 2022 02:28 pm IST,  Updated : Dec 25, 2022 02:33 pm IST

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार समेत कई अन्य नेताओं के भी नाम चर्चा में थे, लेकिन अंत में मुहर ठाकुर के नाम पर लगी।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर - India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर Image Source : FILE

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सदन में भी भारी बदलाव हुआ है। जिस कुर्सी पर कभी जयराम ठाकुर बैठा करते थे वहां अब सुखविंदर सिंह सुक्खू बैठेंगे। जहां पहले विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री बैठते थे, वहां अब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बैठेंगे। आज रविवार को हुई भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में जयराम ठाकुर को विधायक दल का नेता चुना गया। अब जयराम सदन में विपक्ष के नेता होंगे।

केंद्रीय पर्यवेक्षक भी रहे बैठक में मौजूद 

रविवार को शिमला के पीटरहॉफ में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। उनके नाम के प्रस्ताव को विपिन परमार ,सतपाल सत्ती, बलवीर वर्मा, डॉक्टर जनक राज सहित सभी 24 विधायकों ने प्रस्तावित किया, जिसपर तुरंत मोहर लग गई। इस बैठक में प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी अविनाश राय खन्ना और संजय टंडन और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़ा इसमें शामिल हुए।

जयराम ठाकुर को मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा 

अब हिमाचल सरकार द्वारा उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिलते ही जयराम ठाकुर को कैबिनेट का दर्जा मिल जाएगा। उन्हें अगले पांच साल तक सरकारी मकान, गाड़ी से लेकर वह सारी सुविधाएं मिलेगी, जो एक कैबिनेट मंत्री को मिलती है। हालांकि इस पद के लिए कई अन्य विधायकों के नाम रेस में चल रहे थे। पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में था। लेकिन माना जा रहा है कि जयराम को मंडी जिले की 10 में से 9 विधानसभा सीटों को जीतने का इनाम दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत